Tuesday, October 4, 2011

मालामाल होने का उपाय- गाय के दूध से बने घी का दीपक लगाएं



आज अधिकांश लोगों की समस्या है पैसा। काफी लोग चाहते हैं उनके पास हो बहुत सारा पैसा। जीवन की हर सुविधा पूरी करता है पैसा। हर जगह सिर्फ पैसों की माया है। इसी वजह से सुबह से शाम तक हर पल सभी कड़ी मेहनत करते हैं पैसा बनाने के लिए। फिर भी पैसों का सुख सभी को नहीं मिल पाता है। इसके पीछे कई वजह हो सकती है। अन्य वजहों के साथ ज्योतिष संबंधी दोष भी आपको पैसों से दूर करते हैं।

ज्योतिष के अनुसार पैसों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए कुंडली के दोषों का उचित उपचार किया जाना आवश्यक है। अन्यथा जीवनभर पैसों की तंगी बनी रह सकती है। ग्रह दोष के साथ ही देवी-देवताओं की कृपा भी बहुत जरूरी है। भगवान को प्रसन्न करने के लिए एक सटीक उपाय है गाय के दूध से बने घी से दीपक जलाएं।

प्रतिदिन ब्रह्ममुहूर्त में उठें और नित्य कर्मों से निवृत्त होकर पवित्र हो जाएं और घर में विराजित भगवान के सामने गाय के दूध से बने घी का दीपक जलाएं। साथ ही सभी दुख और परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करें। ऐसा प्रतिदिन करें। आप जिस भी देवी-देवता को मानते हैं उनके समक्ष घी का दीपक प्रज्जवलित करने से हमारी समस्याएं स्वत: ही समाप्त हो जाएंगी।

शास्त्रों के अनुसार गाय को सभी दुखों को दूर करने वाली माता माना गया है। गाय की पवित्रता की वजह से ही इसे पूजनीय बताया गया है। गौमाता से प्राप्त होने वाली सभी चीजों का पूजन-कर्म में विशेष उपयोग किया जाता है। भागवत पुराण के अनुसार श्रीकृष्ण द्वारा भी गाय की पूजा करने का विधान बताया गया है। 



any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

आज से खुद की राशि में शुक्र, जानें किसकी किस्मत बदलेगी



आज शाम को शुक्र राशि बदलेगा तो लगभग सभी राशि वालों की किस्मत बदलेगी। प्यार और पैसों से जुड़े कईं बड़े परिवर्तन होंगे।

9 सितंबर से शुक्र कन्या राशि में था और आज शाम को शुक्र अपनी ही राशि में आ जाएगा। यानी शुक्र 4 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक खुद की राशि में रहेगा। शुक्र के राशि बदलने से सभी राशि वालों के जीवन में प्यार, पैसे और दांपत्य सुख से जुड़े परिवर्तन होंगे।



जानें किस राशि वालों पर क्या असर पड़ेगा...

मेष- इस राशि वालों के लिए शुक्र का अपनी ही राशि में आ जाना शुभ फल देने वाला रहेगा। अचानक धन लाभ होगा। इस राशि वालों के आर्कषण में वृद्धि होगी। व्यापार व्यवसाय में अचानक लाभ होने के योग बनेंगे।

वृष- शुक्र की इस इस राशि वालो के लिए शुक्र का राशि बदलना शुभ फल देने वाला रहेगा। इस राशि वालों को रूका हुआ पैसा या ऋण का पैसा मिलने का योग है। धन मान और प्रतिष्ठा बढऩे के भी योग है।

मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का राशि बदलना अच्छा फल देने वाला रहेगा। इस राशि वालों को संतान से सुख मिलेगा। अचानक धन लाभ होने के योग हैं। जुआ, सट्टा शेयर और लॉटरी से अच्छा लाभ मिलेगा।

कर्क- शुक्र के  राशि बदलने से कर्क राशि वालों के लिए  खर्च करवाने वाला रहेगा। भूमि, प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ होने के योग हैं। क्र्रिएटिव कार्य होंगे। यात्राएं होंगी और खर्च बढ़ेगा।

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए शुक्र अशुभ फल देने वाला रहेगा। अपयश मिलेगा। मेहनत, पुरूषार्थ में कमी आएगी। कुछ निर्णय आपके प्रतिकूल साबित हो सकते हैं। खर्च बढ़ेगा। शुक्र आपको निवेश के लिए उकसाएगा।

कन्या- नए व्यापार व्यवसाय की शुरुआत होगी। वाकचातुर्यता से सफलता मिलेगी। परिवार कुटुंब में मांगलिक कार्य होंगे। खर्च बढ़ेगा।

तुला- आपकी राशि शुक्र की राशि है इस राशि में शुक्र के आ जाने से तुला राशि वालों के आर्कषण में वृद्धि होगी। विपरित लिंग वाले आपसे प्रभवित होंगे। कई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। इस राशि के लोग अपने निर्णयों से दुसरों को प्रभावित करेंगे।

वृश्चिक- इस राशि वालों के लिए शुक्र का राशि बदलना वृश्चिक राशि वालों के लिए सामान्य समय रहेगा। आय के साथ व्यय भी होगा। विवाह आदि मंगल कार्यों पर खर्च होने के योग बनेंगे। यात्राओं से लाभ होने के योग बनेंगे।

धनु- धनु राशि वालों के लिए शुक्र पैसों से संबंधित लाभ होने के योग बनेंगे। बड़े लोगों से संबंध बनेंगे। मित्रों से लाभ होगा। शुक्र के कारण ये समय मौके को भूनाने का समय होगा। धन संबंधित विकल्प सामने आएंगे।

मकर- शनि की राशि वालों के लिए शुक्र का राशि बदलना करियर के मामलों में सफलता देने वाला रहेगा। इस राशि वालों के लिए लंबे समय से चले आ रहे विरोध कम होंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव और उच्चस्थ पदाधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे।

कुंभ- धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे। भाग्य संबंधित अवरोध दूर होंगे। अचानक होने वाली धार्मिक यात्राएं लाभ देने वाली होगी।

मीन- मीन राशि वालों को ससुराल पक्ष से लाभ होने के योग है। परिवार और जीवनसाथी पर खर्च होने के योग बनेंगे। इस राशि वालों का वैवाहिक जीवन सुख से बीतेगा। परिवारिक यत्राएं और खर्च का समय रहेगा।


any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

भाग्य का साथ चाहिए तो इन्हें दूध या पानी में रखें फिर पहनें, क्योंकि...



जीवन में सुख और दुख हमेशा ही चलते रहते हैं। किसी के जीवन में दुख ज्यादा होते हैं तो किसी के जीवन में सुख अधिक रहते हैं। जिन लोगों को अक्सर दुखों का सामना करना पड़ता है वे इनसे निजात पाने के लिए कई प्रकार के प्रयास करते हैं। दुखों को दूर करने के लिए ज्योतिष में कई उपाय बताए गए हैं।

ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति की कुंडली की स्थिति को देखकर मालुम किया जा सकता है कि दुख या परेशानियों किन कारणों से आ रही हैं। अलग-अलग ग्रह दोषों के कारण जीवन में अलग-अलग परेशानियां उत्पन्न होती हैं। इन विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए ज्योतिष में उपाय बताए गए हैं। जिस ग्रह दोष की वजह से आपके जीवन में परेशानियां चल रही हैं उस ग्रह के दोषों को दूर करने के लिए संबंधित नग या रत्न धारण करना चाहिए।

सभी ग्रहों के अलग-अलग रत्न बताए गए हैं। इस संबंध में जीवन मंत्र पर लेख प्रकाशित किया गया है। रत्न धारण करने से पूर्व ध्यान देने योग्य बातें-

जिस दिन रत्न धारण करना हो उसके एक दिन पहले उस रत्न को किसी विशेषज्ञ ज्योतिषी से अभिमंत्रित करा लें। यदि आप ऐसा करने में असमर्थ हैं तो एक दिन पूर्व रत्न को घर के पूजा स्थान में दूध या पवित्र जल में डूबोकर रख दें। इसके बाद रत्न धारण करने वाले दिन दूध या पानी में से रत्न निकालकर कपड़े से साफ कर लें। इसके बाद संबंधित ग्रह के मंत्र का जप करते हुए रत्न को पहन लें या धारण कर लें। 



any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678


05 अक्टूबर : आज का पंचांग, ग्रह स्थिति और यात्रा की शुभ दिशा



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है?

05 अक्टूबर 2011: बुधवार, सूर्य दक्षिणायन, आश्विन मास शुक्लपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, शरद ऋतु।

तिथि - नवमी

विशेष - शारदीय नवरात्रि महानवमी

नक्षत्र - पूर्वाषाढ़ सुबह 8.20 से उत्तराषाढ़

सूर्योदय - 05:49

सूर्यास्त - 07:13

अक्षांश - 23:11 उत्तर

देशांश - 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति - चंद्र धनु में दोपहर 2.14 से मकर राशि में, सूर्य कन्या में, मंगल कर्क में, बुध कन्या में, गुरू मेष में, शुक्र तुला में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा - उत्तर दिशा, यदि आवश्यक हो तो मिश्री सेवन कर के यात्रा करें।



any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

यदि सपने में दिखे ये तीन लोग तो समझ लें कुछ गड़बड़ होगी...



आज आमतौर पर नेता, मंत्री या अधिकारी के संबंध में लोगों की राय या सोच अच्छी नहीं है। आजकल बढ़ते भ्रष्टाचार के चलते सामान्यत: अधिकांश लोगों की नजर में नेता, मंत्री या अधिकारी बुराई के मार्ग पर चलने वाले ही हैं। कुछ लोगों की बुराई के कारण सभी पर अंगुलियां उठना एक स्वाभाविक बात है। ज्योतिष के अनुसार यदि सपने में नेता, मंत्री या अधिकारी दिखाई दे तब समझ लो कि भविष्य में आपके साथ कुछ गड़बड़ होने वाली है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भविष्य में होने वाली घटनाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए कई प्रकार के संकेत बताए गए हैं। ये संकेत कई प्रकार के हो सकते हैं। इन संकेतों में सपनों का भी गहरा महत्व है। हमें जो भी सपने दिखाई देते हैं उनसे भविष्य में होने वाली संभावित घटनाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

स्वप्न ज्योतिष के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के सपने में कोई नेता, मंत्री या अधिकारी दिखाई देता है तो इसे शुभ स्वप्न नहीं माना जाता है। ऐसे सपने अशुभ सपनों की श्रेणी में आते हैं, अत: भविष्य में इनके फल भी बुरे ही प्राप्त होने की संभावनाएं होती हैं।

स्वप्न ज्योतिष के अनुसार यदि किसी नेता, मंत्री या अधिकारी को सपने में मरा दिखाई तो यह जनता के राहत पहुंचाने वाला संकेत है।

यदि सपने में आप स्वयं को नेता, मंत्री या अधिकारी के भोजन करते देखें तो भविष्य में दुख मिलता है। घर-परिवार में झगड़े हो सकते हैं।

यदि सपने में कोई नेता, मंत्री या अधिकारी को किसी अधार्मिक स्थान पर दिखाई दे तो समझ लें कि जल्दी ही कोई बड़ी विपदा आने वाली है। कोई बड़ी धन हानि हो सकती है। 





any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678


ऐसा होने लगेगा, अगर आपके घर को लगी हो बुरी नजर



अगर आपके बने बनाएं काम बिगडऩे लगते हैं। घर में तनावपूर्ण वातावरण बनने लगता है। घर के सदस्यों में मनमुटाव रहने लगता है और घर की शांति छिन जाती है तो आपको समझना चाहिए आपके घर को बुरी नजर लगी है।

ऐसे जानें अगर घर को बुरी नजर लगी हो..

- घर का कोइ न कोई सदस्य बीमार ही रहने लगेगा। अगर एक ठिक  हो जाए तो

दुसरा बीमार हो जाएगा।

- अगर घर के सदस्यों में मनमुटाव रहने लगे तो समझ लेना चाहिए घर को बुरी नजर लगी है।

आपके घर का तुलसी का पौधा सुखने लगे तो समझना चाहिए घर को किसी की बुरी नजर लगी है।

- वास्तु के अनुसार अगर आपके घर को बुरी नजर लगी है तो घर में रख शीशा फूट जाता है।

- घर में बरकत नहीं होने का कारण भी बुरी नजर ही है।

- अगर आपके घर में पालतु जानवर है और वो बीमार रहने लगा है तो उसका कारण बुरी नजर लगना भी हो सकता है।

- अगर आपके घर को बुरी नजर लगी है तो आपका जीवनसाथी भी बीमार रहने लगेगा।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

आज सिद्ध करें महालक्ष्मी यंत्र, धन ही धन होगा आपके पास



यंत्र शास्त्र के अतंर्गत कई ऐसे दुर्लभ यंत्रों का वर्णन है जिनका विधि-विधान से पूजन करने से रंक भी राजा बन जाता है। ऐसा ही एक यंत्र है महालक्ष्मी यंत्र। यह यंत्र साक्षात देवी लक्ष्मी का ही रूप है। यदि इस यंत्र की प्रतिष्ठा नवरात्रि की अष्टमी तिथि को कर इसे सिद्ध कर लिया जाए तो बहुत ही शुभ होता है। इस यंत्र के प्रभाव से साधक को कभी धन की कमी नहीं होती।

इस यंत्र की चल या अचल दोनों तरह से प्रतिष्ठा की जाती है। यह यंत्र धन प्राप्ति के लिए रामबाण प्रयोग है तथा अपने आप में अचूक, स्वयं सिद्ध, ऐश्वर्य प्रदान करने में सर्वथा समर्थ है। इस यंत्र का प्रयोग दरिद्रता का नाश करता है। इसकी कृपा से गरीब व्यक्ति भी एकाएक धनवान हो जाता है।

विधि

- नवरात्रि की अष्टमी तिथि की रात को कांसे या पीतल की थाली में महालक्ष्मी यंत्र स्थापित करें।

- अब सफेद धोती पहनकर उत्तर की ओर मुख करके बैठें और निम्न मंत्र का 51 बार जप करें-

मंत्र: ऊँ ह्रीं ह्रीं श्रीं श्रीं, ह्रीं ह्रीं फट्

- मंत्र जप की रात वहीं जमीन पर सोएं।

- अगले 51 दिनों तक सूर्योदय से पूर्व उठकर, उस महालक्ष्मी यंत्र को प्रणाम कर, सूर्य को जल चढ़ाएं। इस बात का विशेष ध्यान रखें।

- इस तरह यह यंत्र सिद्ध हो जाएगा। अब प्रतिदिन सुबह-शाम तुलसी के पौधे को दीपक लगाएं।

- घर पूरी तरह से साफ रखें तथा घर के सदस्य भी शांत रहें।

- घर के सदस्य भी स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें। मन में किसी प्रकार के बुरे विचार न आने दें।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678