Sunday, September 25, 2011

जानिए राशिफल: चार ग्रह एक साथ एक राशि में, कैसा रहेगा आज?



ज्योतिष के अनुसार आज सोमवार को कन्या राशि में एक साथ चार ग्रह स्थित हैं। ये ग्रह हैं सूर्य, बुध, शुक्र और शनि। इन ग्रहों को आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा जानिए...

मेष- वक्री गुरु का अष्टम होना विदेश जाने वाले को निराश कर सकता है। व्यय की अधिकता रहेगी। माता के सुख में कमी आएगी। घन संग्रह में कमी होने की संभावना है। नया मकान खरीदने की योजना बनेगी। केले के पेड़ का पूजन करें। शुभ रंग सफेद, अंक 12.

वृषभ- संपर्कों का लाभ मिलेगा। सभी ओर से आपको खुशियों के समाचार मिलेंगे। भाई-बंधुओं से सहयोग प्राप्त होगा। कार्यालय में आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में तनाव मे कमी आएगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। शिव को जल अर्पण करें। शुभ रंग महरुन, अंक 2.

मिथुन- आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सुख में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में मदद प्राप्त होगी। विवादों में विजय प्राप्त होगी। संपत्ति से लाभ प्राप्त होगा। गणेशजी का दर्शन करें। शुभ रंग हरा, अंक 6.

कर्क- जमीनी मामलों में नुकसान हो सकता हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आप कमजोर पड़ सकते हैं। संतान से विवाद आपको आहत करेगा। कर्ज लेने की आवश्यकता महसूस होगी। मसूर की दाल का दान करें। शुभ रंग केशरी, अंक 8.

सिंह- आपको सरकारी महकमों से सहयोग मिलेगा। कार्य स्थान में सभी से सहयोग प्राप्त होगा। अधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे। परिवार में उत्सव माहौल रहेगा। कार्य समय पर संपन्न होंगे। सफेद वस्त्र धारण करें। शुभ रंग सफेद, अंक 4.

कन्या- चार ग्रहों की युति आपकी राशि में आपको समस्त सुख प्रदान करेगी। धर्म की तरफ आपका रुझान होगा। मन प्रसन्न रहेगा। जीवन साथी से सुख मिलेगा। प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। गाय को हरा चारा दें। शुभ रंग काला, अंक 7.

तुला- भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। नए वाहन, मकान खरीदने का मन बनेगा किंतु निवेश से बचने का प्रयास करें। गले एवं कंधे में तकलीफ हो सकती है। व्यापार में तरक्की होगी। विवादों मे विजय प्राप्त होगी। हनुमानजी को दीपक लगाएं। शुभ रंग नीला, अंक 2.

वृश्चिक- भूमि-भवन में निवेश से बचें। कार्य में देरी से मन खिन्न रहेगा। शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता हैं। कार्य की ओर से मन खिन्न रहेगा। रोग से छुटकारा मिलेगा। अनुभवी लोगों से सलाह लेकर ही कार्य करें। लाल तिलक लगाएं। शुभ रंग स्लेटी, अंक 11.

धनु- विपरित लिंग की ओर आकर्षण होगा। विवाह संबंधों की प्राप्ति होगी। अपने कार्य को दूसरों पर न छोडें। जरुरतों को पूरा करने हेतु ऋण लेने की आवश्यकता महसूस होगी। नवीन वस्त्राभूषणों की प्राप्ति होगी। लाल पुष्प दुर्गाजी को अर्पण करें। शुभ रंग लाल, अंक 3.

मकर- आप किसी की बातों में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। सावधान रहें। कार्य की अधिकता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य हेतु यात्रा का योग हैं। जमीन से लाभ प्राप्त होगा। परिवार से संबंधों में सुधार होगा। शिव-पार्वती का पूजन करें। शुभ रंग आसमानी, अंक 1.

कुंभ- कारोबार मे तेजी रहेगी। पुराने रोगों से छुटकार मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्य जल्दबाजी से नुकसान हो सकता हैं। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति होगी। विरोधियों आपसे सहमत होंगे। हनुमानजी को बांए पैर पर तेल अर्पण करें। शुभ रंग जामुनी, अंक 9.

मीन- व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। जीवन साथी से सहयोग मिलेगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। स्पर्धाओं में सफलता प्राप्त होगी। समस्याओं का निदान होगा। कोर्ट-कचहरी में सफलता मिलेगी। नीम को जल अर्पण करें। शुभ रंग गुलाबी, अंक 10.

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678

26 सितंबर : आज का पंचांग, ग्रह स्थिति और यात्रा की शुभ दिशा



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है?

26 सितंबर 2011: सोमवार, सूर्य दक्षिणायन, आश्विन मास कृष्णपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, शरद ऋतु।

तिथि - चतुर्दशी

नक्षत्र - पूर्वा फाल्गुनी रात 7.34 से उत्तरा फाल्गुनी

सूर्योदय - 05:49

सूर्यास्त - 07:13

अक्षांश - 23:11 उत्तर

देशांश - 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति - चंद्र सिंह रात 1.12 बजे से कन्या राशि में, सूर्य कन्या में, मंगल कर्क में, बुध कन्या में, गुरू मेष में, शुक्र कन्या में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा - पूर्व दिशा, यदि आवश्यक हो तो घी का सेवन कर के यात्रा करें।

चोरी गई वस्तु - पश्चिम दिशा में चोरी गई समझें, नहीं मिलेगी।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678
 

संडे फंडा: करें सूर्य यंत्र का पूजन, मिलेगा हर सुख



यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य अशुभ हो तो उसे हर कार्य में असफलता ही हाथ लगती है। अधिक मेहनत करने पर भी उसका फल नहीं मिलता। कई बार ऐसी स्थिति भी आ जाती है वह जीवन से पूरी तरह से निराश हो जाता है। ऐसी स्थिति में सूर्य यंत्र का विधि-विधान पूर्वक पूजन करने से सूर्य अशुभ होने पर भी शीघ्र ही शुभ फल प्राप्त होने लगते हैं।

सूर्य यंत्र दो प्रकार के होते हैं। पहला नौग्रहों का एक ही यंत्र होता है तथा दूसरा नौग्रहों का अलग-अलग नौयंत्र होता है। प्राय: दोनों यंत्रों के एक जैसे ही कार्य एवं लाभ होते हैं। इस यंत्र को सम्मुख रखकर नौग्रहों की उपासना करने से सफलता तो मिलती ही है साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी स्वत: ही समाप्त हो जाती हैं। व्यापार में लाभ होता है, समाज में यश तथा प्रतिष्ठा प्राप्त होती है।

यंत्र का उपयोग 

- इस यंत्र का पूजन प्रतिदिन सुबह सूर्योदय के समय करना चाहिए।

- पूजन के पश्चात नीचे लिखे मंत्र का जप यथाशक्ति करने से तुरंत लाभ मिलता है-

मंत्र-

ऊँ ह्रां, ह्रीं, ह्रौं स: सूर्याय नम:

लाभ

1- इस प्रकार सूर्य यंत्र की पूजा करने से मानसिक तनाव दूर होगा।

2- बिमारियों से छुटकारा मिलेगा।

3- जीवन में सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी।

4- यदि आपके जीवन में किसी प्रकार की निराशा है तो वह भी दूर होगी।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India

01614656864
09915081311,09872493627

email: sun_astro37@yahoo.com,sun.astro37@gmail.com
wwwsunastrocom.blogspot.com
http://www.sunastro.com/
http://www.facebook.com/profile.php?id=100000371678