Sunday, September 4, 2011

इस लग्न के पति-पत्नी होते हैं सुंदर दांतों वाले...



सभी अविवाहित युवाओं और युवतियों के मन में एक प्रश्न अवश्य होता है कि उनका जीवन साथी कैसा होगा? इस संबंध में ज्योतिष के अनुसार मालुम किया जा सकता है आपका जीवन साथी कैसा होगा? और वह सभी बातें जो आप जानना चाहते हैं कुंडली के अध्ययन से मालुम किया जा सकता है।

यदि किसी लड़की या लड़के की कुंडली मेष लग्न की है तो जानिए उनका जीवन साथी कैसा होगा?

किसी लड़के की कुंडली मेष लग्न की है तो उसकी पत्नी गुणवान, घरेलु कार्यों में दक्ष, पुण्य कर्म करने वाली, धर्म-कर्म में रूचि रखने वाली, सुंदर दांतों वाली, मधुर मुस्कान वाली और मनमोहक चेहरे वाली होगी।

यदि किसी लड़की की कुंडली मेष लग्न की है तो उसका पति अच्छे गुणों वाला, धर्म-कर्म के कार्यों में विशेष रूचि रखने वाला, दूसरों की मदद करने वाला, सुंदर शरीर वाला होगा। इनके जीवन साथी की मुस्कान भी बहुत लुभावनी होगी, इनके दांत बहुत सुंदर दिखाई देने वाले होंगे।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

रविवार राशिफल : इन लोगों की पुरानी मन्नतें होंगी पूरी



मेष - बहुप्रतीक्षित इच्छाओं एवं आकांक्षाओं की पूर्ति होगी। लंबी दूरी की सफलतादायक यात्रा होगी। उद्यमों में सफल होंगे। कार्य शैली का विकास होगा। विरोधियों का पराभाव कर देंगें। सत्ताधारी लोगों से कार्य निकालने में सफल होंगे। गोपाल सहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग काला, अंक १२-

वृषभ - अपनी सजृनात्मक बुद्धि के कारण आप सफल होंगे। सभी आपकी कार्यशैली की तारीफ करेंगें। स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है किंतु शत्रुओं को आप अपनी तरफ झुका लेंगे। ऋण लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। नारायण नाम का एक सौ आठ बार जाप करें। शुभ रंग नीला, अंक १०-

मिथुन - यह वह समय जब सभी योजनाएं फलीभूत होगी। बुरा समय बीत गया। पिछले डेढ़ वर्ष में जो नुकसान हुआ उसकी भरपाई होगी। आपकी सभी जरुरत पूरी करने के लिए सहयोगी तैयार रहेंगे। कार्य का विस्तार होगा। दुर्गाजी के एक सौ आठ नाम का जाप करें। शुभ रंग महरुन, अंक ८--

कर्क - क्षणिक उन्माद में आकर कोई निर्णय नहीं लें। निवेश एवं कोई बड़ा कार्य करने से पहले अनुभवी लोगों से  सलाह अवश्य लें। अतिउत्साह से कार्य बिगड़ सकता है। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। पार्वतीजी को भोग लगाकर दीपक लगाएं। शुभ रंग हरा, अंक ६-

सिंह - लेखन कार्यों में रुचि होगी। सभी कार्य समय पर संपन्न होंगे। छोटी लाभदायक यात्रा हो सकती है। शत्रुओं का पराभाव होगा। जिम्मेदारी बढ़ेगी। नौकरी में प्रमोशन के  मौके प्राप्त होंगे। अविश्वसनीय लोगों से दूर रहने का प्रयास करें। गुरु का आर्शीवाद लें। शुभ रंग गुलाबी, अंक ४-

कन्या - मांगलिक उत्सवों में शामिल होंगे। भ्रमण मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। मित्रों एवं परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। सभी से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। शिव-पार्वती का पूजन करें। शुभ रंग नांरगी, अंक २

तुला - ग्लैमर में कैरियर बनाने वालेें जातकों को सफलता मिलेगी। जमीन जायदाद से लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ साबित होंगे। व्यापार एवं नौकरी दोनों में लाभ होगा। विदेश में स्थित संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। चने की दाल का दान करें। शुभ रंग पीला, अंक ९-

वृश्चिक - व्यय की अधिकता रहेगी। आवश्यक कार्यों हेतु ऋण लेना पड़ सकता है। विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य कमजोर होने से कोई भी कार्य दक्षता के साथ नहीं कर पाएंगें महिलाओं को भी दांपत्य जीवन में परेशानी आ सकती है। हनुमानजी को आटे एवं घी से बना दीपक लगाएं। शुभ रंग सफेद, अंक ११-

धनु - मन प्रसन्न रहेगा। कार्य करने में उत्साह रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। नए भवन खरीदने का प्रयास तेज होगा। व्यापार में विस्तार की योजन बनेगी। भ्रमण मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। गणेशजी को लाल वस्त्र चढ़ाने से लाभ होगा। शुभ रंग लाल, अंक १-

मकर - अभिलाषित वस्तु की प्राप्ति होगी। चारों ओर से आपको सहायता एवं सराहना प्राप्त होगी। नए उद्योग स्थापित करने की रुपरेखा बनेगी। संतान एवं मित्रों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। काली गाय को चारा एवं गुड़ खिलाएं। शुभ रंग केशरी, अंक ३-

कुंभ - पराक्रम में आप सबको पीछे छोड़ देंगे। आदर सत्कार  प्राप्त करेंगे। कोई बड़ा कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। मांगलिक उत्सवों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। हनुमानजी को घी का दीपक लगाएं। शुभ रंग आसमानी, अंक ५-

मीन - समय बहुत ही अच्छा बितेगा। दूर देशों में रहने वाले रिश्तेदारों एवं परिचितों से सौहार्दपूर्ण बातचीत होगी। उत्साह में वृद्धि होगी। विद्यार्थी प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा में अवश्य सफल होंगे। धन की आवक अच्छी होगी। जिम्मेदारीपूर्ण कार्य मिलेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। शुभ रंग स्लेटी, अंक ७-
any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com