Wednesday, August 3, 2011

सांप को दूध पिलाना शुभ नहीं अशुभ है क्योंकि...!!



क्सर देखा जाता है कि इंसान अपने फायदे के लिए प्रकृति के नियमों की अनदेखी या उनमें खलल डालता है। जिसका घातक असर अंतत: मानव जीवन पर ही होता है। खासतौर पर जब बात धर्म परंपराओं के साथ जुड़ी हो तो देव श्रद्धा और आस्था से बंधे मन और भावों को समझाना और उससे बाहर आना कठिन हो जाता है। जानते हैं ऐसी ही एक धर्म परंपरा से जुड़े मिथक को, जिसे दूर कर धर्म पालन द्वारा हम अपने साथ जगत के हित में सहभागी बन अपार सुख व सुकून महसूस करेंगे -

हिन्दू धर्म में नागपंचमी का उत्सव नाग पूजा द्वारा धार्मिक नजरिए से सुख, शांति और खुशहाली पाने का माना जाता है। वहीं व्यावहारिक रूप से यह जीव दया और प्रकृति से प्रेम का संदेश देता है। इस पवित्र परंपरा का सिलसिला युगों से चला आ रहा है। किंतु कालान्तर में इसी परंपरा का अहम अंग माने जाने लगा - नाग को दूध पिलाना।

लोक मान्यता में नाग पूजा की यह रस्म बहुत ही मंगलकारी मानी जाती है। जिसके चलते इस उत्सव पर बड़ी संख्या में सांपों को पकड़कर श्रद्धालुओं द्वारा दूध पिलाया जाता है। लेकिन अगर इस बात के पीछे का सच जाने तो यह साफ हो जाता है कि वरदान की उम्मीद से निभाई जाने वाली यह परंपरा असल में शाप का कारण साबित हो सकती है। इसलिए यहां बताई जा रही बातों को समझें और दूसरों को भी समझाएं -

दरअसल, सांप प्राकृतिक रुप से मांसाहारी प्राणी है। उसकी शरीर रचना और अंग भी मांस भक्षण को पचाने की ही क्षमता रखते हैं। किंतु नागपंचमी पर धार्मिक पुण्य लाभ के भाव से पकड़े गए सांप को दूध पिलाना प्रकृति के खिलाफ होने से नाग जाति के जीवन के लिए संकट का कारण बन जाता है। क्योंकि अलग-अलग तरह के दूध का पाचन न होने या सांप की सूंघने और श्वांस लेने की अहम शक्ति का प्रमुख अंग नाक के छिद्रों में अवरोध से सांस में बाधा आना नाग की मौत का कारण बन जाता है।

इस तरह इस पुण्य अवसर पर अज्ञानता या अनजाने में उस नाग की मृत्यु का दोष लग सकता है, जिसे हम देवता मानकर सुख और कल्याण का वर चाहते हैं। इस तरह धार्मिक कर्मों में जीव हत्या के दोष से बचने के लिए नाग पूजा में दूध की कुछ बूंदे नाग पर छिड़कें या हम शास्त्रों में बताए अन्य उपायों से धर्म लाभ कमा सकते हैं, जो पर्यावरण के अनुकूल भी हैं।

इनमें से ही एक उपाय है - शिवलिंग का दूध अभिषेक या दूध की धारा अर्पित करना। शिव नागों के ही देवता है। शिव स्वयं नाग को आभूषण के रुप में अपने अंगों पर धारण करते हैं। इसलिए शिव को दूध अर्पण नागदेवता के दूध स्नान या पूजा के समान ही है। यहीं नहीं इससे शिव के साथ नाग पूजा का दोहरा पुण्य भी मिलता है।


any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

नागपंचमी: किस कालसर्प दोष का निवारण कैसे करें?



कालसर्प दोष का निवारण कई उपायों से किया जा सकता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार कालसर्प दोष मुख्य रूप से 12 प्रकार के होते हैं। जिनका निर्धारण कुंडली देखकर किया जा सकता है। 6 कालसर्प दोष के बारे में हम पहले बता चुक हैं। शेष 6 कालसर्प दोष तथा उनके निदान की जानकारी नीचे दी गई है।

उपाय

तक्षक कालसर्प योग के निवारण के लिए नागपंचमी के दिन 11 नारियल बहते हुए जल में प्रवाहित करें।

- नागपंचमी को सफेद वस्त्र और चावल का दान करें।

कर्कोटक कालसर्प योग होने पर नागपंचमी के दिन बटुकभैरव के मंदिर में जाकर उन्हें नैवेद्य चढ़ाएं और पूजा करें।

- नागपंचमी के दिन शीशे के आठ टुकड़े पानी में प्रवाहित करें।

शंखचूड़ नामक कालसर्प दोष की शांति के लिए नागपंचमी से पूर्व रात्रि को सोते समय सिरहाने जौ रखें और उसे अगले दिन पक्षियों को खिला दें।

- नागपंचमी के दिन पांचमुखी, आठमुखी या नौमुखी रुद्राक्ष धारण करें।

घातक कालसर्प दोष के निवारण के लिए नागपंचमी को पीतल के बर्तन में गंगाजल भरकर अपने पूजा स्थल पर रखें।

- नागपंचमी को चारमुखी, आठमुखी और नौमुखी रुद्राक्ष हरे रंग के धागे में धारण करें।

विषधर कालसर्प दोष के निदान के लिए नागपंचमी के दिन परिवार के सदस्यों की संख्या के नारियल लेकर एक-एक नारियल पर उनका हाथ लगवाकर बहते हुए जल में प्रवाहित करें।

- भगवान शिव के मंदिर में जाकर यथाशक्ति दान-दक्षिणा दें।

शेषनाग कालसर्प दोष होने पर नागपंचमी की पूर्व रात्रि को लाल कपड़े में सौंफ बांधकर सिरहाने रखें और उसे अगले दिन सुबह खा लें।

- नागपंचमी के दिन दूध-जलेबी का दान करें।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com