Wednesday, July 27, 2011

शनिश्चरी अमावस्या: इन उपायों से शुभ फल देंगे शनिदेव



30 जून, शनिवार को शनिश्चरी अमावस्या का योग बन रहा है। धर्म शास्त्रों में इस दिन को शनि दोष कम करने के लिए उपयुक्त माना गया है। इस दिन यदि नीचे लिखे उपाय करेंगे तो शनि का अशुभ प्रभाव कम होता है और जीवन में सुख-शांति आती है।

उपाय
1- जटावाले 11 नारियल लें। सभी को एक-एक कर दाएं हाथ में पकड़ें और दाएं कान की तरफ से बाईं ओर 21 बार घुमाकर दोनों हाथों से जल में प्रवाहित कर दें।

2- सवा मीटर काले कपड़े में सवा किलो जौ अथवा चने, थोड़े कोयले एवं दो लोहे की कीलें रखकर पोटली बनाएं। उस पोटली पर गंगाजल छिड़कें और अपने ऊपर से उसार कर आदर के साथ बहते जल में प्रवाहित कर दें।





3- इस दिन घोड़े की नाल या नाव या जहाज की कील की अंगूठी बनवा कर पहले उसे कच्चे दूध व गंगा जल से धोएं और ऊँ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम: मंत्र का जप करते हुए मध्यमा अंगुली में धारण कर लें।

4- आठ किलो, आठ सौ ग्राम या अस्सी ग्राम काली उड़द बहते हुए पानी में प्रवाहित करें।

5- शुक्रवार को काले चने भिगो दें। शनिवार को ये चने तालाब में मछलियों को डाल दें।

6- इस दिन काली गाय, बंदर और काले कुत्ते को बूंदी के लड्डू खिलाएं।

7- शनिश्चरी अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। श्रावण मास होने के कारण और भी श्रेष्ठ फल प्राप्त होगा।




any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com


28 जुलाई: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?


जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?

28 जुलाई: गुरुवार, रवि दक्षिणायन, श्रावण कृष्णपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, वर्षा ऋतु।

तिथि- त्रयोदशी

नक्षत्र- आद्र्रा

सूर्योदय- 05:49

सूर्यास्त- 07:13

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र मिथुन में, सूर्य कर्क में, मंगल मिथुन में, बुध सिंह में, गुरू मेष में, शुक्र कर्क में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- दक्षिण दिशा, यदि आवश्यक हो तो दही का सेवन करके यात्रा करें।

चोरी गई वस्तु- पश्चिम दिशा मेंं चोरी गई समझें, कोशिश करें तो जल्दी ही मिल जाएगी।

कैसा होगा साल-

वर्ष की शुरुआत लाभदायक समाचार के साथ होगी। कारोबार में लाभ होगा। नए उद्यमों में निवेश का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी मे पदोन्नती के अवसर एवं अधिकारी प्रसन्न रहेगें। न्यायलयीन मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा तथा विजय हासिल होगी। जीवन साथी से सहयोग प्राप्त होगा। विवाह योग्य को विवाह के प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। आय के नए स्रोतों की प्राप्ति होगी। मन प्रसन्न रहेगा। पूरा वर्ष हर्षदायक रहेगा।

आज का कारोबार-

आज व्यापार के लिए दिन लाभदायक होगा। बाजार में वस्तुओं के मंहगी होने के  बावजूद खरीद्दारी में तेजी रहेगी। सोया तेल, मूंगफली तेल, गेहूं, कपास, लौहा, चना, सरसों, तुअर, उडद, मसाले, सुखे मेवे, देशी औषधीयेां के दामों में तेजी रहेगी। किमती धातु सोना-चांदी में मामुली तेजी रहेगी। सेंसेक्स सामान्य रहेगा।
any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com