Friday, July 15, 2011

जैसे-जैसे बढ़ेगा मनी प्लांट, पैसा और प्यार भी बढ़ता जाएगा



फूल, पौधे लगाने से घर की सुंदरता तो बढ़ती है साथ ही वातावरण भी खुशनुमा रहता है। फूलों की महक से घर का माहौल महकता रहता है। वास्तु के अनुसार भी घरों में फूल-पौधे लगाने की टिप्स दी जाती है।

हमारे आसपास हमेशा ही दो प्रकार की शक्तियां सक्रिय रहती हैं। एक है सकारात्मक ऊर्जा जो हमें हर कार्य के लिए अच्छा सोचने की ऊर्जा प्रदान करती है। दूसरी है ऊर्जा से नकारात्मक जो हमारे नेगेटिव विचारों को बल प्रदान करती है। वास्तु शास्त्र इन्हीं सिद्धांतों पर कार्य करता है। वास्तु की टिप्स अपनाने पर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है जिससे हम सभी कार्यों का पूरी लगन से करते हैं और सफलता प्राप्त करते हैं।

घर-परिवार में सभी सदस्यों के बीच परस्पर प्रेम बना रहे इसके लिए भी वास्तु में टिप्स दी गई है। घर में कभी पैसों की कमी न आए और प्यार भी बना रहे इसके लिए मनी प्लांट लगाएं। घरों की सुंदरता बढ़ाने के लिए मनी प्लांट्स लगाए जाते हैं। ये शुक्र ग्रह से संबंधित कारक हैं और शुक्र पति-पत्नी के मध्य प्रेम का कारक ग्रह है। इसी वजह से मनी प्लांट लगाने से पति-पत्नी के संबंध मधुर होते हैं। पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहेगा तो परिवार में धन आदि की कमी भी महसूस नहीं होती है।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

एक पीपल से सच में हो जाएंगे मालामाल



वृक्षों के महत्व से हम सभी भलीभांति परिचित हैं। सभी जानते हैं कि वृक्षों के किसी भी जीव के लिए जीवन संभव नहीं है। सभी शास्त्रों में भी वृक्षों को विशेष स्थान दिया गया है। ऐसा माना जाता है कि मात्र पीपल की पूजा करने से ही सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त हो जाती है।

कुछ वृक्षों का धार्मिक महत्व भी बहुत अधिक बताया गया है। इन्हीं पेड़ों में सबसे अधिक महत्वपूर्ण है पीपल का वृक्ष। पीपल में प्रतिदिन जल अर्पित करने से कुंडली के कई अशुभ माने जाने ग्रह योगों का प्रभाव समाप्त हो जाता है। शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या में पीपल की पूजा शनि के कोप से बचाती है। इस पेड़ की मात्र परिक्रमा से ही कालसर्प जैसे क्रूर माने वाले ग्रह योग से बुरे प्रभावों से छुटकारा मिल जाता है। इसके अतिरिक्त शास्त्रों के अनुसार इस वृक्ष में सभी देवी-देवताओं का वास भी माना गया है।

ज्योतिष और सभी धर्म शास्त्रों के अनुसार एक पीपल पेड़ लगाने वाले व्यक्ति को जीवन में किसी भी प्रकार को कोई दुख नहीं सताता है। उस इंसान को कभी भी पैसों की कमी नहीं रहती है। पीपल का पेड़ लगाने के बाद उसे नियमित रूप से जल अर्पित करना चाहिए। जैसे-जैसे यह वृक्ष बड़ा होगा आपके घर-परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ती जाएगी, धन बढ़ता जाएगा। पीपल के बड़े होने तक इसका पूरा ध्यान रखना चाहिए तभी आश्चर्यजनक लाभ 


any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com