Wednesday, July 13, 2011

14 जुलाई: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?

14 जुलाई: गुरुवार, रवि दक्षिणायन, आषाढ़ शुक्लपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, वर्षा ऋतु।

तिथि- चतुर्दशी,

नक्षत्र- मूल

सूर्योदय- 05:49

सूर्यास्त- 07:13

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र धनु में, सूर्य मिथुन में, मंगल वृष में, बुध कर्क में, गुरू मेष में, शुक्र मिथुन में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- दक्षिण दिशा, यदि आवश्यक हो तो दही का सेवन करके यात्रा करें।

चोरी गई वस्तु- उत्तर दिशा में चोरी गई समझें, कोशिश करेंं तो मिल सकती है।

कैसा होगा साल-

कार्य में वृद्धि एवं विस्तार होगा। सुख प्राप्त होगा। जमीन जायदाद से लाभ होगा। संतान के साथ विवाद हो सकता है। कमीशन के कार्य करने वाले लाभ में रहेगें। हर कार्य ढ़ंग से करने की आपकी आदत बनेगी। साधारण से ज्यादा सफलता प्राप्त होगी। परिवार को समय देने का प्रयास करेंं। सर्दी एवं कफजनीत रोग परेशान करेगें। नए मकान एवं धन की प्राप्ति होगी। बंधु-बाधंवों से अच्छे संबध रहेगें।

आज का कारोबार-

तीक्ष्ण दारुण नक्षत्र में व्यापार लाभदायी होगा। कारोबार में तेजी रहेगी। आवश्यक वस्तुओं के दामों में वृद्धि होने के बावजूद खरीद्दारी तेज होगी। केशर, सुखें मेवे, बादाम के दामों में तेजी होगी। सोना-चांदी के दामों में मामुली वृद्धि होगी। सेंसेक्स तेजी रहेगी।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

 

घोड़े को खिलाएं चने की दाल, वैवाहिक जीवन में होगा प्यार ही प्यार



हिंदू धर्म में शादी या विवाह को 16 संस्कारों में महत्वपूर्ण माना गया है। इस संस्कार के बाद दो लोगों के साथ ही दो परिवारों का जीवन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। इसी वजह से विवाह के पूर्व रिश्तो जोडऩे में दोनों के परिवार सावधानी रखते हैं। फिर भी अधिकांश पति-पत्नी के बीच अक्सर तनाव बना रहता है।

कई युवा अच्छी जॉब या करियर बनाने की धुन में शादी के लिए आदर्श आयु निकल जाती है। उसके बाद विवाह में अक्सर परेशानियां उत्पन्न होती हैं। ज्योतिष के अनुसार गुरु ग्रह विवाह का कारक ग्रह माना गया है। इसके अलावा मंगल ग्रह की वजह से भी विवाह में विलंब होता है। यदि किसी व्यक्ति की शादी नहीं हो रही है तो उसे गुरु ग्रह संबंधी उपाय अपनाने चाहिए। गुरु ग्रह को प्रसन्न करने या उसके दोष दूर करने के लिए घोड़े की चने की दाल खिलाना चाहिए। इसके लिए रात के समय चने की दाल को पानी में गलाकर रख दें। सुबह किसी भी घोड़े को वह गली हुई चने की दाल अपने हाथों से खिलाएं। यह उपाय गुरुवार को करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। जिन लोगों की शादी नहीं हो रही है वे इस उपाय को अपनाएंगे तो शीघ्र ही विवाह के योग बनेंगे। साथ शादी के बाद की समस्याओं से भी निजात मिलेगी।




any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com