Sunday, June 19, 2011

थोड़ा सा गुड़ और गायब हो जाएगा आधे सिर का दर्द



वैसे तो आजकल की जीवन शैली में सिर दर्द की समस्या एक आम बात बन गई है। काफी लोगों को दिनभर की भागदौड़ के बाद रात को सिर दर्द का सामना करना ही पड़ता है। सामान्य सिर दर्द के अलावा कुछ लोगों का आधा सिर दर्द करता है। यह दर्द असहनीय होता है। यह आसानी से पीछा नहीं छोड़ता है। इससे निपटने के लिए ज्योतिष में एक सटीक उपाय बताया गया है।

लुधियाना के ज्योतिषाचार्य Varinder Kumar JI  के अनुसार  के अनुसार आधे सिर दर्द को दूर करने के लिए यह टोटका अपनाएं-

सुबह-सुबह या शाम के समय यह प्रयोग किया जाना चाहिए। घर से गुड़ का छोटा सा टुकड़ा लें। अब इस मंत्र  (ऊँ छ: फट् स्वाहा) जप करते हुए किसी भी चौराहे की ओर जाएं। चौराहे का विशेष ध्यान रखें जहां चार रास्ते होते हैं उसे ही चौराहा कहा जाता है। चौराहे पर पहुंचकर दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके खड़े हो जाएं। अब गुड़ के टुकड़े को दांत से काटकर अपने आगे और फिर पीछे की ओर फेंक दें। इसके बाद घर लौट आएं। ध्यान रहे पीछे पलटकर न देखें। अन्यथा यह उपाय निष्फल हो जाएगा। इस उपाय के साथ ही अपनी दवाइयां या डॉक्टरी इलाज भी चलने दें, उसे बंद न करें। कुछ ही दिनों में फायदा हो जाएगा।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law
jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

आपकी कमाई पर असर डालता है घर का नल



सभी के घरों में पानी के लिए नल लगे होते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं घर की नल की स्थिति आपकी कमाई को प्रभावित करती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में नल यदि गलत दिशा में लगा हो तो इसका बुरा प्रभाव हमारी आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। इसी वजह से वास्तु में बताए गए नियमों से ही घर में नल लगवाना फायदेमंद रहता है।
 
लुधियाना के ज्योतिषाचार्य Varinder Kumar JI  के अनुसार  के अनुसार पूर्व में नल या पानी का टैंक बनवाने से ग्रह स्वामी के मान सम्मान और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है।

- पश्चिम में होने पर मानहानि, शरीर की आंतरिक शक्ति और अध्यात्मिक भावना में वृद्धि होती है।

- उत्तर दिशा में पानी का स्रोत लाभदायक और धन लाभ कराने वाला होता है।

- दक्षिण दिशा में जलस्रोत होना कष्टों को आमंत्रण देना है।

- पूर्व-ईशान कोण में होने पर अत्यंत शुभ व सौभाग्य प्रदान करने वाला होता है। 

- उत्तर ईशान कोण में पानी का स्रोत होने पर आर्थिक उन्नति के अवसर बनते हैं। 

- ये भी ध्यान रखें कि घर का किसी भी नल में से पानी का लगातार टपकना भी एक तरह का वास्तुदोष होता है। इससे घर में आमदनी से अधिक खर्च की समस्या बनी रहती है।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law
jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com