Thursday, June 16, 2011

चंद्र ग्रहण से पहले सूर्य ने बदली थी राशि, क्या असर पड़ेगा आप पर?



चंद्र ग्रहण से पहले कल शाम को सूर्य ने अपनी राशि बदल ली है। सूर्य वृष राशि से निकल कर मिथुन राशि में प्रवेश कर गया है। 16 जुलाई तक सूर्य इस राशि में ही रहेगा। चंद्र राशि के अनुसार कल का ग्रहण वृश्विक राशि वालों के लिए अशुभ फल देने वाला था और अब सूर्य भी इस राशि वालों के लिए अशुभ फल देने वाला है। पढि़ए आपकी चंद्र राशि के लिए कैसा रहेगा सूर्य का मिथुन राशि में आना।

16 जुलाई तक रहेगा इस राशि में, तब तक का राशिफल-

मेष- सूर्य का मिथुन राशि में जाना मेष राशि वालों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। इस राशि वालों को मित्रों के साथ व्यापार में लाभ होगा। इस राशि वालों के लिए यह समय शुभ और लाभ देने वाला रहेगा।

वृष- इस राशि वालों के लिए भी सूर्य का राशि बदलना शुभ फल देने वाला रहेगा। इससे वृष राशि वालों के व्यवसाय में वृद्धि होगी। वाक् चातुर्यता से इस राशि वालों के कार्य बनेंगे। कुटुंब से सहयोग मिलेगा।

मिथुन- इस राशि में ही सूर्य के आ जाने से इस राशि वालों का स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ हो सकता है। सूर्य के शुभ प्रभाव से इस राशि के लोग अपने सकारात्मक विचारों से दूसरों को प्रभावित करेंगे।

कर्क- कर्क राशि वालों के लिए मिथुन राशि का सूर्य अशुभ फल देने वाला रहेगा। इससे धन हानि होने के योग बनेंगे। बाहरी या दूरस्थ स्थानों की यात्रा होगी। खर्च बढ़ेगा।

सिंह- इस राशि के स्वामी सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश करना लाभ देने वाला रहेगा। इससे धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस राशि वालों का रूका हुआ पैसा वापस आने के योग हें। दूसरों के सहयोग से धन लाभ होन के योग बनेंगे।

कन्या- सूर्य के राशि बदलने से इस राशि वालों के कार्यक्षेत्र में  मान सम्मान पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी लेकिन एक बड़े अधिकारी से विचार वैमनस्य बना रहेगा। सभी काम पूरे तो होंगे लेकिन रूक रूक कर पूरे होंगे।

तुला- तुला राशि वालों को इस समय पैतृक व्यवसाय से लाभ होगा। इस राशि वालों के रूके हुए कार्य पूरे होंगे। भाग्य के कारण अचानक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इस राशि वालों को बाहरी स्थानों से फायदा होगा।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य का राशि बदलना मान-हानि करवाने वाला रहेगा। इस राशि वालों को स्वास्थ्य से संबंधित चिंंता बनी रहेगी। वृश्चिक राशि वालें उधार देने से बचें। वृश्चिक राशि वाले गोपनिय विषयों के सार्वजनिक होने से चिंतित रहेंगे।

धनु- धनु राशि वालों को सूर्य के राशि परिवर्तन से विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे या कोई शुभ समाचार मिलेगा। सूर्य के प्रभाव से इस राशि वालों के आर्कषण और खुद के प्रभाव में भी वृद्धि होगी। इस राशि वालों को साझेदारी में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्तर बढ़ेगा।

मकर- मकर राशि वालों के लिए सूर्य अच्छा फल देने वाला रहेगा, विशेषकर इस राशि के सरकारी कर्मचारियों का मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस राशि के लोग अपने प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद कर देंगे। ऋण संबंधित कार्य पूरे होंगे।

कुंभ- कुंभ राशि के विद्यार्थियों के लिए सूर्य का बदलना शुभ फल देने वाला रहेगा। इस राशि के लोगों को संतान संबंधित शुभ समाचार मिलेंगे। विकल्प के कारण किसी महत्वपूर्ण विषय में असमंजस्य की स्थिति बनेंगी।

मीन- मीन राशि वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। फायदा और नुकसान दोनो बराबर होंगे। इस राशि वालों को वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने से बचना चाहिए। इस समय में आपकी अस्थिर मन स्थिति रहेगी। कोइ बड़ा निर्णय लेने से बचें।

any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com