Tuesday, June 14, 2011

15 जून को चंद्रग्रहण, इन बातों का रखें विशेष ध्यान



15 जून, बुधवार को खग्रास चंद्रग्रहण है। यह ग्रहण भारत के अलावा अफ्रीका, यूरोप, अटलान्टिक महासागर, दक्षिण अमेरिका, मध्य पूर्व एशिया, अन्टार्टिका व दक्षिण पश्चिम पेसेफिक महासागर में भी दिखाई देगा।

लुधियाना के ज्योतिषाचार्य Varinder Kumar JI  के अनुसार   भारतीय समयानुसार ग्रहण 15 जून की रात 11 बजकर 52 मिनट से प्रारंभ होगा तथा 3 बजकर 32 मिनट पर इसका मोक्ष होगा। ग्रहण का काल 3 घंटे 40 मिनट रहेगा। ग्रहण का सूतक काल 15 जून दोपहर को 2 बजकर 52 मिनिट से प्रारंभ हो जाएगा। यह ग्रहण ज्येष्ठा नक्षत्र चतुर्थ चरण पर वृश्चिक राशि में जब चंद्रमा होंगे तब शुरु होगा तथा इसका मोक्ष मूल नक्षत्र के प्रथम चरण में धनु राशि के चंद्रमा में होगा। अत: वृश्चिक एवं धनु राशि वाले जातक इस ग्रहण को न देखें तो बेहतर रहेगा।

ये करें चंद्रग्रहण के दौरान
ग्रहण काल में अपने इष्टदेव का ध्यान, गुरु मंत्र का जाप, धार्मिक कथाओं का श्रवण एवं मनन करना चाहिए। इनमें से कुछ न कर पाने की स्थिति में राम नाम का या अपने इष्टदेव के नाम का जप भी कर सकते हैं। इस दौरान भगवान की मूर्ति को छूना, भोजन पकाना या खाना एवं पीना, सोना, मनोरंजन या कामुकता का त्याग करना चाहिए। भोजन व पानी में दुर्वा या तुलसीदल डाल कर रखें तो बेहतर रहेगा। ग्रहण के पश्चात पूरे घर की शुद्धि एवं स्नान कर दान देने का महत्व है।




any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com



14 जून: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?

14 जून: मंगलवार, रवि उत्तरायन, ज्येष्ठ शुक्लपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, ग्रीष्म ऋतु।

तिथि- त्रयोदशी,

नक्षत्र- अनुराधा

सूर्योदय- 05:45

सूर्यास्त- 07:08

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र वृश्चिक में, सूर्य वृष में, मंगल वृष में, बुध मिथुन में, गुरू मेष में, शुक्र वृष में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- जहां तक संभव हो उत्तर दिशा, में यात्रा न करें। यदि आवश्यक हो तो, गुुड़-धनिया सेवन कर के प्रस्थान करें।

चोरी गई वस्तु- दक्षिण दिशा में चोरी गई समझें, कोशिश करें तो मिल सकती हैं।

कैसा होगा साल-

इस वर्ष आप भाग्यशाली रहेगें। वर्ष की शुरुआत कार्यस्थल पर खींचतान से होगी ङ्क्षकतु कुछ ही समय में सब ठीक हो जाएगा। नए व्यापार का विचार लाभदायी होगा। परिवार आपकी मुसीबत में सदैव साथ खड़ा रहेगा। आपके व्यवहार में सादगी एवं नम्रता आएगी। रोजगार की प्राप्ति होगी। प्रणय संबंधों में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। साल के अंत में आर्थिक लाभ उत्तम रहेगा।

आज का कारोबार-

मिश्र साधारण नक्षत्र में व्यापार साधारण तेजी रहेगी। दलाली कार्यों में फायदा होगा। वाहन, इलैक्ट्रिक में बिक्री में तेजी रहेगी। किराना व्यापार में खरीदी साधारण रहेगी। सोना-चांदी, तांबा, पीतल, लोहा, में थोड़ी वृद्धि होगी। सीमेंट एवं अन्य निर्माण सामग्री में तेजी आएगी। सेंसेक्स साधारण रहेगा।




any body who will try to steal or miss use or blog will be dealt severly acording to law

jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com