Tuesday, June 7, 2011

08 जून: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?

08 जून: बुधवार, रवि उत्तरायन, ज्येष्ठ शुक्लपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, ग्रीष्म ऋतु।

तिथि- सप्तमी

नक्षत्र- मघा, दोपहर 1:50 के बाद पूर्वाफाल्गुनी

सूर्योदय- 05:56

सूर्यास्त- 06:53

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र सिंह में, सूर्य वृष में, मंगल मेष में, बुध वृष में, गुरू मेष में, शुक्र वृष में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- जहां तक संभव हो उत्तर दिशा, में यात्रा न करें यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा करें।

चोरी गई वस्तु- उत्तर दिशा में चोरी गई समझें, कोशिश करें तो मिल सकती हैं।

कैसा होगा साल-

आज जिनका जन्मदिन है उनके लिए यह वर्ष अपनी उद्यम शक्ति एवं उर्जा से आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल होंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा तथा आप समाज में आप सराहे जाएंगे। जून से अगस्त का समय संघर्षमय रहेगा। उस समय आपको छोटी से छोटी बात के परेशान होना पड़ेगा। धन के मामलों में भी रूकावट आएगी। जून में फिर अच्छा समय आएगा नौकरी में पदोन्नति तथा धन की आवक होगी माता-पिता से संबध मधुर होंगे। आप सुखमय जीवन व्यतीत करेंगे। आपकी आर्थिक  स्थिति में सुधार  होगा। सम्मानित होंगे।

आज का कारेबार-

उग्र क्रुर नक्षत्र में व्यापार सामान्य होने की उम्मीद है। ग्राहकी कमजोर रहेगी। आवश्यक वस्तुओं के दामों में कमी आएगी। किराना, मसाला, गेंहू, दाल, तेल, रूई, सुखे मेवे के भावों में कमी आएगी। निवेश हेतु समय उत्तम है। वादा बाजार भी कमजोर रहेगा। तेल कीमतों में वृद्धि होगी। धातुओं के भी दामों में कमी रहेगी। सोना-चांदी में भाव सामान्य रहेगा।




Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

15 को चंद्र ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा भारी



15 जून को चंद्र ग्रहण है।


लुधियाना के ज्योतिषाचार्य Varinder Kumar JI  के अनुसार 
 इस ग्रहण का विशेष प्रभाव वृश्चिक और धनु राशि वालों पर पड़ेगा। ज्योतिष के अनुसार इन राशि वालों को ग्रहण नहीं देखना चाहिए क्योंकि यह ग्रहण वृश्चिक राशि में ही होगा और इससे धनु राशि वालों पर भी असर पड़ेगा।

इस ग्रहण पर इन राशि वालों को रोग, दुर्घटना, मानसिक रोग और तनाव से बचने के लिए राहु से संबंधित उपाय करने चाहिए।

लाल किताब के अनुसार कुछ उपाय ऐसे हैं जिनको करें तो राहु के प्रकोप से बच सकते हैं। इस ग्रहण पर राहु-चंद्र की युति के लिए अगर उपाय किए जाएं तो कई तरह के रोगों से बचा जा सकता है। मानसिक भय और तनाव राहु के  प्रकोप से ही होते हैं इनसे भी बचा जा सकता है।

ये करें उपाय

- समान आकार के चांदी के दो छोटे टूकड़े लें और उनमें से एक को नदी में बहा दें और एक अपने पास रख लें।

- हर शनिवार को एक कोयला या काला नमक बहती में बहा दें।

- अपने सिर से सात बार श्रीफल घुमा कर बहती नदी में छोड़ दें।

- 43 दिन तक तांबे क सिक्का बहते पानी में प्रवाहित करें।

- चांदी का सांप बना कर उसकी पूजा करें और पानी में बहा दें।

- हर बुधवार को चार सौ ग्राम धनिया पानी में बहाएं।

- लाल चिटियों को चीनी खिलाएं।

- अपने घर के वायु कोण (उत्तर-पश्चिम) में एक लाल झंडा लगाएं।


Jyotishachary Varinder Kumar JI 
Shop No 74 New 
Shopping Center Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com