Saturday, June 4, 2011

अब खुद की राशि में आ गया शुक्र, क्या असर डालेगा आप पर?



ज्योतिष में धन और सुख समृद्धि देने वाला ग्रह शुक्र, आज रात यानि 4 जून को अपनी ही राशि में आ जाएगा और 28 जून तक वृष राशि में रहेगा। शुक्र का यह राशि परिवर्तन सभी राशि पर अपना असर डालेगा। वैसे तो शुक्र के अशुभ प्रभाव बहुत ही कम होते हैं लेकिन अशुभ प्रभाव के चलते खर्च बढ़ता है और धन हानि होती है। आज रात में मेष राशि से निकलकर अपनी राशि वृष में प्रवेश करेगा। आइए जानते हैं शुक्र का अपनी राशि में आना आप पर क्या असर डालेगा?



मेष- शुक्र  का अपनी राशि वृष में आना इस राशि वालों के लिए लाभ देने वाला रहेगा। इनके जीवन में सुखद परिवर्तन होगा। यह समय निवेश और धन लाभ के लिए विशेष शुभ रहेगा। शुक्र का अपनी उच्च राशि में आ जाना इस राशि वालों के लिए सुख बढ़ाने वाला रहेगा।

वृष- इस राशि वालों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। यह शुक्र की राशि है, वृष राशि में शुक्र के आ जाने से इस राशि वालों में आर्कषण शक्ति बढ़ेगी। शत्रु दबे रहेंगे। वाहन सुख और सभी तरह के सुख मिलेंगे। धन लाभ के साथ खर्च बढऩे के भी योग बन रहे हैं।

मिथुन- इस राशि वालों के लिए शुक्र का राशि बदलना सामान्य फल देने वाला रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। मित्र और भाई- बंधु विरोध करेंगे। मिथुन राशि वालों को बाहरी स्थानों की यात्रा या  बाहरी स्थानों पर रहने वालों से लाभ होगा।

कर्क- कर्क राशि वालों की आय में वृद्धि होने के योग बनेंगे। इस राशि वालों को व्यापार व्यवसाय में लाभ मिलेगा साथ ही नए अनुबंध होने के भी योग बनेंगे। कर्क राशि वालों को रूका हुआ पैसा मिलने के भी योग बनेंगे।

सिंह- सिंह राशि वालों को शुक्र के राशि बदलने से बैंक और शासकिय विभागों से लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के लोग बिजनेस में इतने व्यस्त होंगे कि परिवार को समय नही दे पाएंगे।

कन्या- कन्या राशि वालों के लिए शुभ समय रहेगा। शुक्र के बदलने से इस राशि वालों को पैतृक धंधे से धन लाभ होने के योग बनेंगे। बड़ी यात्राएं इनको लाभ देने वाली रहेगी।

तुला- इस राशि वालों का स्वामी शुक्र, का वृष राशि में आ जाना शुभ फल नही देने वाला रहेगा। इस राशि वालों को कोई अशुभ समाचार सुनने को मिलेगा। जब तक शुक्र वृष राशि में रहेगा, इस राशि वालों को धन हानि का डर बना रहेगा।

वृश्चिक- इस राशि वालों के पूराने मामले सामने आऐंगे। साझेदारी से कार्य पूरें होंगे। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। इस राशि वालों में आर्कषण बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

धनु- शुक्र के वृष राशि में आ जानेे से इस राशि वालों का रूका हुआ पैसा मिलने के योग है। शुक्र  के प्रभाव से इस राशि वालों के रोग ओर शत्रु दबे हुए रहेंगे। शुक्र के शुभ प्रभाव से धनु राशि वालों की पद प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ेगा। अन्य लोग कार्य में परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।

मकर- इस राशि वालों को विद्या और बुद्धि से अचानक धन प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं। मकर राशि वालों को संतान से सुख मिलेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा समय है।

कुंभ- कुंभ राशि वालों को भूमि, भवन और वाहन संबंधित लाभ मिलेंगे। रूके हूए काम और योजनाएं पूरी होंगी। शुक्र के अपनी उच्च राशि में आ जाने से मन में चल रही अस्थिरता भी दूर हो जाएगी। नए व्यापार- व्यवसाय का योग बनेगा।

मीन- मीन राशि वालों को अपने दोस्तों और भाईयों से लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी और निवेश के लिए मीन राशि वालों के लिए ये समय विशेष शुभ रहेगा। इस राशि वालों को अपने अधिनस्थों से अच्छा लाभ मिलने के योग बनेंगे।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

पेड़ों में जल चढ़ाने से चमकता है नसीब



पेड़ों का हमारे जीवन में सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है। साथ ही पेड़ों से ही पूरा वातावरण संतुलित रहता है। सही बारिश, सही तापमान सभी पेड़ों की स्थिति पर ही निर्भर है। इसी वजह से शास्त्र में पेड़ों की रक्षा करना सभी का कर्तव्य बताया गया है। ज्योतिष में भी बहुत से ग्रह संबंधी उपाय पेड़ों से ही जुड़े हुए हैं।

ज्योतिष के अनुसार सभी ग्रहों के अलग-अलग वृक्ष बताए गए हैं। इन वृक्षों की विधि-विधान से पूजा करने पर ग्रहों के दोष दूर होते हैं। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में कोई ग्रह अशुभ फल देने वाला हो या किसी ग्रह की कुदृष्टि हो या बुरा प्रभाव देने वाले ग्रहों की युति हो या कोई अशुभ योग बन रहा हो तो ऐसी स्थितियों में पेड़ों से संबंधित कई उपाय हैं, जिन्हें अपनाने पर कुछ ही समय में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने लगते हैं।

पेड़ों की पूजा या जल अर्पित करने से एक ओर तो हमारी कई समस्याएं दूर होती हैं वहीं यह हरियाली के लिए भी फायदेमंद है। पेड़ों की रक्षा के लिए पेड़ों में जल चढ़ाने की परंपरा बनाई गई है ताकि धर्म के नाम पर लोग पेड़ों को जल अर्पित करें और उनकी रक्षा होती रहे।

सभी वृक्षों का अपना अलग महत्व है लेकिन कुछ वृक्ष ऐसे है जिनका शास्त्रों में काफी महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि पीपल में जल अर्पित करने से सभी प्रकार के ग्रह दोष दूर हो जाते हैं और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा अन्य वृक्ष जैसे नीम, बरगद, बेलपत्र, अशोक, चंदन, आम आदि की भी पूजा की जाती है या इनके फल, पत्ते, तने को पूजा में शामिल किया जाता है। पीपल में जल चढ़ाने से शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या में बहुत जल्द लाभ प्राप्त होता है, कालसर्प दोष का प्रभाव भी कम होता है। जिन लोगों का भाग्य साथ नहीं देता उन्हें पीपल में प्रतिदिन जल चढ़ाकर, सात परिक्रमा करनी चाहिए। इससे कुछ ही दिनों में व्यक्ति को भाग्य का साथ अवश्य मिलने लगेगा।

राशि अनुसार पूजनीय वृक्ष

मेष एवं वृश्चिक- खैर

वृषभ एवं तुला- गूलर

मिथुन एवं कन्या- अपामार्ग

कर्क- पलाश

सिंह- आक

धनु एवं मीन- पीपल

मकर एवं कुंभ- शमी

इन्हीं पेड़ों की लकडिय़ों से इन राशियों के स्वामी ग्रहों की शांति हेतु हवन किया जाता है।

Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com