Friday, June 3, 2011

04 जून: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?

04 जून:
 शनिवार, रवि उत्तरायन, ज्येष्ठ शुक्लपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, ग्रीष्म ऋतु।

तिथि- तृतिया

नक्षत्र- आर्द्रा

सूर्योदय- 05:56

सूर्यास्त- 06:53

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र मिथुन में, सूर्य वृष में, मंगल मेष में, बुध वृष में, गुरू मेष में, शुक्र वृष में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- जहां तक संभव हो पूर्व दिशा में यात्रा न करें  यदि आवश्यक हो तो काली मिर्च का सेवन कर के यात्रा करें।

चोरी गई वस्तु- उत्तर दिशा में चोरी गई समझें, मिलने के योग कम है।

कैसा होगा साल-

साल के मध्य में आपको किसी में रूचि नहीं रहेगी। सभी आपसे वैमनस्य का भाव रखेंगे। असुरक्षा की भावना से आप ग्रसित रहेंगे। बेकार के कार्य आपको अच्छे लगेंगे। इस काल में आपकी कार्य क्षमता छुपी रहेगी। साल के अंत में आपका अध्यात्मिक एवं आर्थिक विकास होगा। सभी से प्रेम भाव प्राप्त होगा। आपके कार्यों को सम्मान मिलने लगेगा। धन की प्राप्ति होने लगेगी तथा सृजानात्मक कार्यों में आपकी रूचि होगी। वैवाहिक जीवन भी सुखमय होगा।

आज का कारोबार-

इलैक्ट्रिक का व्यवसाय श्रेष्ठ रहेगा। वाहन बिक्री में तेजी आएगी। किराना समान में तेजी के बावजूद  व्यवसाय अच्छा रहेगा। चना दाल, उड़द, मसूर में तेजी रहेगी। कीमती धातु सोना-चांदी आदि में भाव स्थिर रहनेे की संभावना है। शेयर के भाव नरम रहेंगे। निवेश के लिए दिन ठीक नहीं।

Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

 

क्या आपका जन्म शुक्रवार को हुआ है, अगर हां तो...



किसी भी व्यक्ति के जीवन पर ग्रह नक्षत्रों का प्रभाव तो पड़ता ही है, लेकिन जन्म लेने वाले वार का भी प्रभाव पड़ता है क्योंकि सप्ताह के सभी दिन अलग-अलग ग्रह से विशेष प्रभावित होते हैं।

ज्योतिष के अनुसार सप्ताह का हर दिन किसी न किसी ग्रह का होता है। जैसे रविवार को सूर्य, सोमवार को चंद्र और मंगलवार को मंगल देव का दिन माना गया है उसी प्रकार शुक्रवार को शुक्र देव का दिन माना गया है। इस दिन जन्म लेने वाले लोगों पर शुक्रदेव का विशेष प्रभाव होता है और ऐसे व्यक्तियों का जीवन शुक्रदेव के स्वभाव के अनुसार सुखमय और ऐश्वर्यपूर्ण होता है।



-शुक्रवार के दिन जन्म लेने वाले जातक हंसमुख, बुद्धिमान और मधुरभाषी होते हैं। सहनशीलता इनके स्वभाव का महत्वपूर्ण गुण होता है।

- राजसिक गुण का ग्रह होने के कारण शुक्र देव के प्रभाव से इस दिन जन्में जातक को ऐश्वर्यपूर्ण वन पसंद होता है।

- शुक्र देव के इसी प्रभाव से इस दिन जन्म लेने वाले लोगों का खान-पान और रहन सहन उच्च स्तर का होता है।

- शुक्रवार के दिन जन्म लेने वाले लोग विचारों में उलझे रहते है साथ ही इनके विचार बिखरें रहते हैं।

- शुक्रवार के दिन जन्म लेने वाले जातक सुन्दर और प्रभाशाली होते हैं। इनका चेहरा गोल, आंखें सुन्दर और शरीर हष्ट-पुष्ट होता है।

- ऐसे लोगों की औषधि ज्ञान और ज्योतिष विज्ञान में विशेष रूची, शुक्र देव के विशेष प्रभाव के कारण होती है।

- शुक्र देव जातक को धनवान, बहुमुखी प्रतिभा वाला, और प्रत्येक कला मे रूची रखने वाला बनाते है।

- शुक्र को राक्षसों का गुरू माना गया है इसलिए शुक्रवार को जन्म लेने वाले लोग देवताओं के विरोधी होते है। 

   इन्हे पूजा-पाठ और धर्मिक कार्यों में रूची नही होती।



Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com