Saturday, May 28, 2011

29 मई: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?

29 मई: रविवार, रवि उत्तरायन, ज्येष्ठ कृष्णपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, ग्रीष्म ऋतु।

तिथि- द्वादशी

नक्षत्र- अश्विनी

सूर्योदय- 05:56

सूर्यास्त- 06:53

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र मेष में, सूर्य वृष में, मंगल मेष में, बुध मेष में, गुरू मेष में, शुक्र मेष में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- जहां तक संभव हो पश्चिम दिशा में यात्रा न करें यदि आवश्यक हो तो पान खाकर यात्रा प्रारंभ करे।

चोरी गई वस्तु- दक्षिण दिशा में चोरी गई समझें, जल्दी ही मिल जाएगी।  

आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल- प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। नए कार्यों की ओर रूचि होगी भ्रमण एवं यात्रा का योग बनेगा। धार्मिक कार्यों में अधिक से अधिक शामिल होने का प्रयास करेंगे। रहस्यम विधाओं की ओर आकर्षण होगा। कार्य करने की गति में तेजी आएगी। नियमों के पालन में गलती से नुकसान हो सकता है। अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे तथा प्रमोशन के मौके प्राप्त होंगे। परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। धन सामान्य रहेगा।

आज का कारोबार- 

आज कारोबार में सामान्य तेजी रहेगी। खाद्य तेल के दाम में वृद्धि होगी। अनाज, राई, मसाले, जीरा, सरसों, कपास, तिल, जौं, चावल, शक्कर के भावों में तेजी आएगी। कपड़ा कमजोर होगा। सोना-चांदी में तेजी आएगी। तांबा, पीतल, स्टील सामान्य रहेंगे। वाहन की बिक्री में तेजी होगी।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com