Thursday, May 26, 2011

27 मई: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?

27 मई: शुक्रवार, रवि उत्तरायन, ज्येष्ठ कृष्णपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, ग्रीष्म ऋतु।

तिथि- दशमी

नक्षत्र- उत्तराभाद्रपद

सूर्योदय- 05:56

सूर्यास्त- 06:53

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र मीन में, सूर्य वृष में, मंगल मेष में, बुध मेष में, गुरू मेष में, शुक्र मेष में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- जहां तक संभव हो पश्चिम दिशा, में यात्रा न करें यदि आवश्यक हो तो दही खाकर यात्रा प्रारंभ करंे।

चोरी गई वस्तु- उत्तर दिशा में चोरी गई समझें, मिलने की संभावना कम है। 

आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल-

आज जन्मदिन है जिनका उनके लिए यह वर्ष अचानक लाभ देने वाला होगा। आपको अतीन्द्रिय अनुभव होने का योग है। सभी कार्य के संपन्न होने से उत्साह रहेगा। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा तथा अचानक यात्रा का योग बनेगा। आप अपने ही विचारों को रचानात्मक दे सकेंगे। नौकरी व्यापार में ठोस परिणाम सामने आएंगे। आपको अपने सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारी भी आपकी बातों को समर्थन करेंगे। आपको नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आपको वाहनों से सावधान रहना अच्छा है।

आज का कारोबार-

आज कारोबार के अंतर्गत आवश्यक वस्तुओं के दामों में स्थिरता रहेगी। घी, शकर, मावा, सुखा मेवा, खनिज पदार्थ, लकड़ी, तांबा, कांसा, नारियल में व्यवसाय लाभप्रद होगा। शेयर में कारोबार संभल कर करें। भारी उतार चढ़ाव रहेगा। सोना-चांदी में भाव में सामान्य रहने के  आसार है, खरीदी अच्छी होगी।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

तो पता चल जाएगा, वास्तुदोष है या नहीं



अक्सर देखा जाता है कि कई लोग अपने जीवन में परेशान होते रहते हैं। उन्हे अपनी परेशानियों का कारण नही पता होता है और वो लोग अपनी परेशानियां दूर करने के लिए कई तरह की पूजा पाठ और उपाय करते रहते हैं, लेकिन अपने घर के वास्तु पर ध्यान नही दे पाते हैं। जी हां वास्तु दोष के कारण जीवन परेशानियों से भरा होता है और परेशानियां खत्म नही होती। लेकिन ये कैसे जानें की आपके घर में वास्तु दोष है? हम बता रहें हैं आपको कुछ ऐसे संकेत जिनसे आपको पता चल जाएगा कि आपके घर में वास्तु दोष है या नही।
ऐसे जानें घर में वस्तुदोष है या नहीं-

- अगर परिवार में झगड़ा व कलह होने लग जाए तो समझ लें वास्तु दोष है।

- वास्तु दोष के कारण घर में फालतू खर्च बढऩे लगता है।

- आमदनी भी कम हो जाती है।

- घर का स्वामी आर्थिक रूप से कमजोर हो जाए तो समझें उस घर की वास्तु अनुकूल नहीं है।

- घर के किसी सदस्य पर कोर्ट केस चल रहा हो और खत्म नही हो रहा हो तो समझ लें वास्तु दोष है।

- घर के सदस्य लगाातार मानसिक तनाव रहे तो समझें की घर में वास्तु दोष है।

- वास्तु दोष होने के कारण घर में बरकत नही रहती।

- घर का पैसा बीमरियों में खर्च होने लगे तो समझना चाहिए वास्तु दोष है।

- परिवार में किसी सदस्य का ऐक्सीडेन्ट होना भी वास्तुदोष का सूचक होता है।

- अचानक परिवार के सदस्यों को कोई रोग हो जाए और घर रोग खत्म न हो  तो समझें की भवन की वास्तु अनुकूल नहीं।

Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com