Friday, May 20, 2011

"साढ़ेसाती" में क्या असर दिखाता है शनि?



शनि देव अपना असर तीन चरणों में दिखाते हैं, जो साढ़े सात सप्ताह से साढ़े सात साल तक होता है। अभी सिंह, कन्या और तुला राशि वालों को साढ़ेसाती चल रही है। कुंभ और मिथुन राशि वालों पर ढैय्या चल रहा है।



पहले चरण में यानि शुरूआत के ढाई साल में जातक का मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है और वह अपने उद्देश्य से भटक कर चंचल वृत्ति धारण कर लेता है, उसके अंदर स्थिरता का अभाव बना रहता है।

दूसरे चरण में मानसिक के साथ-साथ शारीरिक कष्ट भी उसको घेरने लगते हैं। हर वो काम जो सरलता से हो जाता है उसको करने के लिए भी मेहनत करना पड़ती है। उसकी सारी कोशिश असफल होने लगती है। किसी काम का परिणाम मेहनत के अनुसार नही मिलता।

दूसरे चरण के प्रभाव से ग्रस्त जातक, तीसरे चरण में अपने संतुलन को पूरी तरह रूप से खो चुका होता है और उसका गुस्सा बढ़ता जाता है। परिणाम स्वरूप हर काम का उल्टा ही परिणाम सामने आता है और उसके शत्रुओं की वृद्धि होती जाती है। जिन राशियों पर साढ़ेसाती तथा ढैया प्रभाव है, वे शनि के उपाय करें तो अशुभ फल से बचा जा सकता है।



साढ़ेसाती में ये उपाय करें-

1. प्रतिदिन लोबान युक्त बत्ती सरसों तेल के दीये में डालकर शाम को पीपल की जड़ में दीपक जलाएं।

2. कच्चे धागे को सात बार पीपल के पेड़ में लपेटें।

3. बन्दरों को गुड़ और चना, भैसों को उड़द के आटे की रोटी खिलाएं।

4. जटायुक्त कच्चे नारियल सिर के ऊपर से 11 बार उतार कर 11 नारियल बहते जल में प्रवाहित करें।

5. काला कपड़ा, कंबल और छाया पात्र दान करें।

Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

 

21 मई: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?



21 मई: शनिवार, रवि उत्तरायन, ज्येष्ठ कृष्णपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, ग्रीष्म ऋतु।

तिथि- चतुर्थी, सुबह 09:30 बजे से पंचमी

नक्षत्र- पूर्वाषाढ़, दोपहर 03:00 बजे से उत्तराषाढ़

सूर्योदय- 05:56

सूर्यास्त- 06:53

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र धनु में, सूर्य वृष में, मंगल मेष में, बुध मेष में, गुरू मेष में, शुक्र मेष में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- जहां तक संभव हो पूर्व दिशा, में यात्रा न करें यदि आवश्यक हो तो काली मिर्च का सेवन कर के यात्रा करें।

चोरी गई वस्तु- पूर्व दिशा में चोरी गई समझें, जल्दी ही मिल सकती है।

आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल-

यह वर्ष शुभदायक रहेगा। पिछले वर्ष किए गए अपने कार्यों का उचित फल प्राप्त होगा। पिछले वर्ष आपने जितनी मेहनत की है, वह सब आपको इस वर्ष विशेष सम्मानदिलाएगी। अपनी क्षमता के विपरीत कार्य करने का प्रयास करेंगे जिससे नुकसान होगा। प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त करंेगे। विवाह प्रस्ताव भी सफल होंगे। व्याापार में प्रतिद्वंदियों से आप श्रेष्ठ रहेंगे। कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। इस वर्ष परिवार सहित भ्रमण पर जाने का मौका मिलेगा।

आज का कारोबार- 

व्याापार के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा होगा। कारोबार में तेजी रहेगी। आवश्यक वस्तुओं के दामों के भावों में तेजी होने के बावजूद खरीददारी बढ़ेगी। कीमती धातुओं के भावों में वृद्धि होगी। शेयर के दामों में भी इजाफा होगा। नए कारोबार के लिए दिन अच्छा होगा। इलेक्ट्रॉनिक्स  के भावों में भी वृद्धि के संकेत हैं।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com