Friday, May 13, 2011

जब शनि होते हैं हाथी पर सवार.. तो हो जाता है कमाल!!



हिन्दू धर्म शास्त्रों के मुताबिक सूर्य पुत्र शनि का स्वभाव क्रूर व तामसी माना गया है। शनिदेव का रंग भी काला माना गया है और डील-डौल भी सुंदर नहीं है। यह भी मान्यता है कि उनकी टेढ़ी नजर और चाल भी जीवन में दु:खों से खलबली मचा देती है। शनि दण्डाधिकारी के रूप में भी जाने जाते हैं यानी बुरे कर्मों का दण्ड नियत करने वाले भी शनिदेव है।

शनिदेव के  रूप-रंग, कद-काठी, कार्य से जुड़ी इन नकारात्मक बातों से हर कोई शनि दशा से भयभीत होकर शनि दशा या उनके कोप से बचना चाहता है। किंतु शास्त्रों में ही लिखी बातें शनि को भाग्य विधाता यानी किस्मत को चमकाने वाले देवता भी बताती है। क्योंकि शनि की दशा हमेशा ही पीड़ादायक नहीं होती, बल्कि दूसरे ग्रहों से मित्रता और शत्रुता या कुण्डली में बने बुरे योग भी शनि के अच्छे-बुरे प्रभाव नियत करते हैं।

शनि दशा में अन्य ग्रहों के साथ शुभ योग होने पर शनि कृपा से इंसान खुशहाल हो सकता है। शनि के ऐसे ही कल्याणकारी रूप को शनि चालीसा की चौपाईयां भी उजागर करती है। जिसमें शनिदेव के अलग-अलग प्राणियों पर सवारी के फल बताए गए हैं। असल में यहां शनिदेव के इन प्राणियों को वाहन बनाकर आना और उनके जीवन पर अच्छे-बुरे प्रभाव का संबंध शनि के शुभ-अशुभ ग्रह योग की ओर ही संकेत करता है। 

ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक शनि के एक ही वाहन की सवारी अलग-अलग लोगों के लिए शुभ और अशुभ भी हो सकती है। बहरहाल, शनि चालीसा की नीचे लिखी चौपाई से जानते हैं कि जिस व्यक्ति के जीवन में शनि के हाथी को वाहन बनाकर आने से शुभ फल मिलते हैं तो क्या होता है? लिखा है -

गज वाहन लक्ष्मी गृह आवैं । हय ते सुख सम्पत्ति उपजावैं।। 

इस चौपाई का साफ मतलब है शनि देव जब हाथी पर सवार होकर आते हैं, तो अपार धन, सुख-संपदा, वैभव से इंसान का जीवन खुशहाल हो जाता है। हाथी लक्ष्मी का वाहन भी बताया गया है। इसलिए घर-परिवार से दरिद्रता दूर होकर सुख और शांति भी आती है।

इस तरह कह सकते हैं कि शनि दशा का ढैय्या या साढ़े साती हमेशा कष्ट देने वाली नहीं होती है।






Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

14 मई: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?



14 मई: शनिवार, रवि उत्तरायन, वैशाख शुक्लपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, ग्रीष्म ऋतु।

तिथि- द्वादशी,

नक्षत्र- हस्त 

सूर्योदय- 05:56

सूर्यास्त- 06:53

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र कन्यामें, सूर्य मेष में, मंगल मेष में, बुध मेष में, गुरू मेष में, शुक्र मेष में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- जहां तक संभव हो पूर्व दिशा में यात्रा न करें यदि आवश्यक हो तो काली मिर्च का सेवन कर के यात्रा करें।

चोरी गई वस्तु- दक्षिण दिशा में चोरी गई समझें, कोशिश करें तो मिल जाएगी।

 आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल-

यह वर्ष सफलता दायक होगा। कार्य का विस्तार होगा। नए लोगों से मुलाकात आपको नया कारोबार शुरु करने में मददगार होगी। नौकरी के क्षेत्र में जाने वालों का प्रयास भी सफल होगा। विवाह योग्य जातकों

को विवाह प्रस्तावों की प्राप्ति होगी। नौकरों एवं अधिनस्थों से परेशानी होगी। अधिकारी आपका समर्थन करेंगे। मकान,जमीन,जायदाद के मामलों में सफल होंगे। कार्य का विस्तार होगा। वर्ष के अंत में सफलता मिलेगी।

आज का कारोबार- 

आज व्यापार में स्थिति पूर्व की तरह ही अच्छी रहेगी। सोना-चांदी के भाव सामान्य रहेंगे। अन्य धातुओं के दामों में भी कमी होगी। खाद्य वस्तुएं सामान्य रहेंगी । खरीदी अच्छी रहेगी। शेयर के दामों में सामान्य वृद्धि होगी।





Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com




 

Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com


Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com