Sunday, May 8, 2011

ये रेखाएं बनाती और बिगाङ़ती है हमारी किस्मत



हमारी हथेली में कुछ रेखाएं ऐसी होती है जो हथेली में कहीं से भी प्रारंभ होकर हथेली के किसी भी पर्वत की ओर चलने लगती है। ऐसी रेखाएं प्रभावक रेखाएं कहलाती है। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक ये रेखाएं इंसान की जीवन की दिशा तय करती हैं। अगर ये रेखाएं अच्छी हों तो किस्मत चमक जाती है और अगर ये रेखाएं अच्छी न हों तो भाग्योदय में परेशानी आती है।

- ये रेखाएं शुक्र, सूर्य, गुरु, बुध, या शनि पर्वतों को स्पर्श करती है। जो रेखाएं बलवान होती है, वे उस व्यक्ति को जीवन आगे बढ़ाने में सहायक होती है।

- ये रेखा यदि मिडिल फिंगर से निकलने वाली रेखा यानि भाग्य रेखा को काटती हैं तो वह व्यक्ति भाग्यहीन होता है।

- यदि ये रेखा बुध पर्वत यानि लिटिल फिंगर से निकलने वाली रेखा को काटती है तो उस व्यक्ति का स्वास्थ्य बहुत कमजोर होता है।

- कोई प्रभावक रेखा अगर मस्तिष्क रेखा को काटे तो वह व्यक्ति अपने जीवन में अवश्य पागल हो जाता है।

- प्रभावक रेखा भाग्य रेखा से जाकर मिल जाती है तो ऐसे व्यक्ति की अचानक किस्मत चमक जाती है। ऐसे व्यक्ति को अचानक धन प्राप्त होता है और वह व्यक्ति अपने जीवन में बहुत सफलता प्राप्त करता है।

- यदि यह रेखा अंगूठे के नीचे वाला क्षेत्र जिसे शुक्र क्षेत्र कहते हैं। उस क्षेत्र की ओर यदि कोई प्रभावक रेखा जाती हुई दिखाई देती है तो ऐसा व्यक्ति परस्त्रीगामी और चालाक होता है।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

सुख-समृद्धि चाहिए तो घर में रखें फिश एक्वेरियम



वर्तमान समय में घर की सजावट के लिए कई उपाय किए जाते हैं। फिश एक्वेरियम लगाकर भी घर की सुंदरता बढ़ाई जाती है। फिश एक्वेरियम सिर्फ घर की सुंदरता ही नहीं बढ़ाता बल्कि घर के वास्तु दोष को भी दूर करता है। फेंगशुई के अनुसार घर में फिश एक्वेरियम रखने से सुख-समृद्धि आती है।

    - घर में एक छोटे से फिश एक्वेरियम (मछलीघर) में सुनहरी मछलियां पालना सौभाग्यवर्धक होता है।

    - फेंगशुई में मछली सफलता व व्यवसाय का प्रतीक मानी जाती है।

    - ध्यान रहे कि एक्वेरियम में आठ मछलियां सुनहरी और एक काले रंग की होनी चाहिए। अगर कोई सुनहरी मछली मर जाए तो माना जाता है    कि  घर पर आई कोई मुसीबत वह अपने साथ ले गई यानि सुनहरी मछली का मरना अपशकुन नहीं होता।

    - एक्वेरियम को मुख्यद्वार के समीप नहीं रखना चाहिए।

    - उत्तर-पूर्व क्षेत्र धनसंपदा तथा समृद्धिदायक क्षेत्र है। यह जलतत्व का प्रतीक है। इस क्षेत्र में एक्वेरियम रखना उत्तम व शुभ रहता है। यह समृद्धि, संपत्ति और सफलता देता है।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

09 मई: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?



09 मई: सोमवार, रवि उत्तरायन, वैशाख शुक्लपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, ग्रीष्म ऋतु।

तिथि- षष्ठी,

नक्षत्र- पुनर्वसु, सुबह 10 बजकर 20 मिनट के बाद पुष्य

सूर्योदय- 05:56

सूर्यास्त- 06:53

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र कर्क में, सूर्य मेष में, मंगल मेष में, बुध मीन में, गुरू मेष में, शुक्र मीन में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- जहां तक संभव हो पूर्व दिशा में यात्रा न करें  यदि आवश्यक हो तो शीशे मे मुंह देखकर जाए।

चोरी गई वस्तु- पूर्व दिशा में चोरी गई समझें, जल्दी ही मिलने की संभावना है।

आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल-

आज जिनका जन्मदिन है उन्हें वर्ष लाभदायक रहेगा। आपको सभी ओर से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। जीर्ण मकान का उद्धार होगा। व्यवसाय में नए लाभकारी सौदे होंगे। मुकदमे में विजय प्राप्त होगी। परिवार जनों से सहयोग प्राप्त होगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। नये व्यवसाय की शुरुआत होगी। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। नैाकरी में स्थानांतरण का योग है। आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे, नये प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है।

आज का कारोबार- 

व्यापार में मंदी रहने की संभावना है। आवश्यक वस्तुओं के दामों में गिरावट होगी। तेल, अनाज, चमडा, चना, शकर के भावों में कमी आएगी। चाय, सूखे मेवे, खोपरा, मसाला में आंशिक तेजी रहेगी। शेयर के भावों मे थोड़ा बदलाव होगा। सोना-चांदी लौह अयस्क के भावों में स्थिरता रहेगी।

Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com



08 मई: आज का पंचांग, क्या है आज ग्रह स्थिति, कैसा रहेगा राशिफल और कारोबार?



जानिए: आज का पंचाग, किस दिशा में यात्रा करें? चोरी गई वस्तु कहां मिलेगी? आज कौन सा ग्रह, किस राशि में है? आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल और कैसा रहेगा आज का कारोबार?



08 मई: रविवार, रवि उत्तरायन, वैशाख शुक्लपक्ष, शोभन नाम संवत्सर, संवत् 2068, ग्रीष्म ऋतु।

तिथि- पंचमी,

नक्षत्र- आद्र्रा, सुबह 10 बज कर 10 मिनट के बाद पुनर्वसु

सूर्योदय- 05:56

सूर्यास्त- 06:53

अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर

देशांश- 75:43 पूर्व

ग्रह स्थिति- चंद्र मिथुन में, सूर्य मेष में, मंगल मेष में, बुध मीन में, गुरू मीन में, शुक्र मीन में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।

किस दिशा में यात्रा- जहां तक संभव हो पश्चिम दिशा में यात्रा न करें यदि आवश्यक हो तो पान खाकर यात्रा प्रारंभ करे।

चोरी गई वस्तु- उत्तर दिशा में चोरी गई समझें, मिलने की संभावना कम है।

आज जिनका जन्मदिन है उनका वार्षिक राशिफल-

आज जिनका जन्मदिन है, उनको स्वास्थ्य में लाभ होगा। शत्रुओं का नाश होगा। आपको सर्वत्र विजय प्राप्त होगी। खर्चों में कमी आएगी। संतान को सफलता मिलेगी। आपको नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति होगी, साथ ही  स्थानांतरण का योग भी रहेगा। शनि की वजह से आप को ख्याति की भी प्राप्ति होगी। जमीन जायदाद के मामलों में लाभ की स्थिति रहेगी। न्यायलयीन मामलों में सफलता मिलेगी। व्यर्थ की यात्राओं के कारण परेशानी भी होगी। परिवारजनों का सहयोग मिलेगा।

आज का कारोबार- 

आज व्यापार मुनाफे देने वाला होगा। अनाज, तेल, शकर, गेंहू, कपड़ा, सौंदर्य प्रसाधन, इलैक्ट्रिक सामान, लौहा, अयस्क, खनिज वस्तुओं के दामों में वृद्धि के आसार हैं। शेयर बाजार में अच्छा कारोबार होगा। सोना-चांदी के भावों में मामूली वृद्धि का योग है।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com

क्या आप चाहते हैं आपका बैंक बैलेंस बढ़ता रहे? यह करें



हर इंसान चाहता है कि उसका बैंक बैलेंस लगातार बढ़ता रहे। यानि उसको कभी पैसों की कमी न हो। लेकिन जीवन के उतार-चढ़ाव ऐसा होने नहीं देते। जिसके कारण बैंक बैलेंस घटता-बढ़ता रहता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका बैलेंस हमेशा बढ़ता रहे तो आप निम्न उपाय कर सकते हैं-

उपाय

- जब भी आप बैंक में पैसा जमा करवाएं तो प्रयास करें कि पश्चिम मुखी होकर ही कार्य करें ।

- बैंक में पैसा जमा करवाते समय मानसिक रूप से इस मंत्र का जप करते रहें- ऊँ श्रीं श्रीं श्रीं

- यदि इससे भी लाभ नहीं हो तो शुक्रवार को तुलसी के पौधे के सामने गाय के घी का दीपक जलाएं व ऊपर दिए गए मंत्र का जप करें इस उपाय से आपके बैंक अकाउंट में धन सदैव बढ़ता रहेगा।

- यदि आप किसी ऑफिस में काम करते हैं या आपकी कोई दुकान है तो आप अपने वर्क टेबल पर मोती शंख रखें।

यह उपाय करने से निश्चित ही आपका बैंक बैलेंस बढऩे लगेगा।


Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email: sun_astro37@yahoo.com