Monday, May 2, 2011

हाथ की रेखाएं बता देती हैं कितने दिन जिंदा रहेंगे आप



सभी जानते हैं कि हाथों की रेखाएं हमारा भूत, भविष्य और वर्तमान बता देती है। हाथों की रेखाओं में ही आपकी उम्र भी छिपी हुई है। आपके कितने वर्ष जीएंगे इसका एक इशारा हाथों में ही है।



जहां से आपका पंजा शुरू होता है, वहां कुछ रेखाएं जाली के समान देती है। इन रेखाओं को मणिबंध कहा जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मणिबंध की रेखाएं भी हमारी आयु की ओर संकेत करती है। यह रेखाएं सभी के हाथों में अलग-अलग प्रकार की होती है। वैसे तो पूरे हाथ की लकीरों का अवलोकन करके ही सही-सही आयु पता की जाती है परंतु मणिबंध से आप खुद मालुम कर सकते हैं कि आपका जीवन लगभग कितने वर्ष का है।

- यदि मणिबंध में चार रेखाएं दिखाई दे तो आपकी आयु लगभग 120 वर्ष की होगी।

- यदि मणिबंध में 3 रेखाएं हैं तो आपकी आयु लगभग 90 वर्ष होगी।

- यदि मणिबंध में 2 रेखाएं हैं तो आपकी आयु लगभग 60 वर्ष होगी।

- यदि मणिबंध में 1 रेखा है तो आपकी आयु लगभग 30 वर्ष होगी।

ध्यान रहे यदि मणिबंध की रेखाएं बीच-बीच में कटी या टूटी हैं तो वह भी उम्र को पूरी तरह प्रभावित करती हैं। साथ ही हाथों की अन्य रेखाओं का प्रभाव भी आयु पर पड़ता है।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email :sun_astro37@yahoo.com

ऐसे लोगों को सहना पड़ता महिलाओं से अपमान..



आधुनिकता के साथ ही हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है। हर क्षेत्र में कई बड़े पदों पर महिलाएं पदस्थ होती हैं। ऐसे में उनके अधिन कार्य करने वाले पुरुषों को कई बार उनसे डांट सुनना पड़ती है, अपमानित होना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य निर्धारित करता है कि आपको जीवन में मान-सम्मान मिलेगा या अपमान।

सूर्य और चंद्र यदि एक साथ, एक ही भाव में स्थित हो तो व्यक्ति को जीवन में कई बार अपमान झेलना पड़ता है।

- यदि किसी व्यक्ति की कुंडली के प्रथम भाव में सूर्य और चंद्र स्थित हो तो उसे माता और पिता से दुख मिलता है। वह पुत्र से दुखी और निर्धन होता है।

- चंद्रमा और सूर्य चतुर्थ भाव में हो तो व्यक्ति को पुत्र और सुख से वंचित रहता है। ऐसा व्यक्ति मूर्ख और गरीब होता है।

- कुंडली के सप्तम भाव में सूर्य और चंद्रमा स्थित हो तो व्यक्ति जीवनभर पुत्र और स्त्रियों से अपमानित होता रहता है। ऐसे व्यक्ति के पास धन की भी कमी रहती है।

- सूर्य और चंद्रमा किसी व्यक्ति की कुंडली के दशम भाव में स्थित हो तो वह सुंदर शरीर वाला, नेतृत्व क्षमता का धनी, कुटिल स्वभाव का और शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने वाला होता है।

स्त्रियों से अपमानित होने से बचने के उपाय

- प्रति दिन सूर्य को ब्रह्म मुहूर्त में जल चढ़ाएं।

- अधिक से अधिक हल्के और सफेद रंगों के कपड़ें पहनें। गहरे रंग के कपड़ों से बचें।

- सफेद रंग का रुमाल हमेशा अपने साथ रखें।

- प्रतिदिन केशर या चंदन का तिलक लगाएं।

- सूर्य एवं चंद्रमा से संबंधित वस्तुओं का दान करें।

- चंद्रमा से शुभ फल प्राप्त करने के लिए शिवजी और श्रीगणेश की आराधना करें।


Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864

09915081311
email :sun_astro37@yahoo.com

"मंगलवार और अमावस्या" अब क्या असर पड़ेगा देश पर?



ज्योतिष में मंगल को पाप ग्रह माना गया है। मंगल की प्रकृति क्रूर होती है। वहीं अमावस्या को चंद्रमा पूरी तरह अस्त हो जाता है और उस दिन शुभ काम नही होने से अमावस्या को भी अशुभ तिथि माना गया है। इस तिथि पर मंगलवार का संयोग होने से इस संयोग यानि "भौमावस्या" को अशुभ फल देन वाला माना गया है। जिस महीने में भौमावस्या का योग बनता है उस महीने उत्पात के योग बनते है। देश दुनिया में कुछ हलचलें होने लगती है। जनता, शासन से असंतुष्ट रहने लगती है।

भारत सरकार को पूर्वी देशों से लाभ होगा। पूराने मुद्दों को लेकर पड़ोसी देशों से बातचित होगी। मूल्यवान धातुओं में वृद्धि होगी। सत्ताधिकारों में मतभेद होने के योग बन रहे हैं। मंगलवार और अमावस्या का योग होने से महत्वपूर्ण विषयों पर जनता में मानसिक परिवर्तन होने के योग बन रहे हैं। पड़ौसी देशों में अशांति और आंतरिक हिंसा की घटनाएं बढऩे के योग बन रहे हैं। साथ ही हिंसक गतिविधीयां जैसे आतंकवादी गतिविधियों में भी वृद्धि हो सकती है।

युद्ध और सेना का कारक ग्रह होने के कारण सिमा रेखा पर हलचल होने के योग बनेंगे। पाप ग्रह मंगल के प्रभाव से इस महीने धूल भरी आंधी और रोग होने के योग बन रहे है। मंगलवार को अमावस्या का योग होने से अग्रि का कारक ग्रह होने के कारण मंगल अग्रिकांड का भय रहेगा। सड़क और रेल दुर्घटनाएं होगी।

भौमावस्या वाले इस महीने में मंगल मीन राशि में गुरु, बुध और शुक्र के साथ रहेगा। मंगल की यह स्थिति धर्म के क्षेत्र में कोई बड़ी हलचल पैदा कर सकती है।

 इन ग्रहों के योग से मई में भारत में कुछ स्थानों पर हड़ताल और बड़ी दुर्घटनाएं होने की पूरी संभावनाएं बन रही हैं। देश के कई प्रदेशों जैसे मप्र, उप्र, राजस्थान आदि प्रदेशों में धुल भरी आंधियां और तूफान आने के योग बन रहे हैं।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email :sun_astro37@yahoo.com

टैरो कार्ड्स : आपकी नाम राशि से, क्या हैं इस महीने का राशिफल



टैरो कार्ड्स इस महीने आपकी नाम राशि के लिए क्या कहते हैं? टैरो के अनुसार यह महीना आपके  लिए क्या लेकर आएगा? पढि़ए इस महीने का राशिफल..



मेष: मेष राशि के लिए मेजर अरकाना का चौथा कार्ड होता है। इस कार्ड के अनुसार  प्रेम संबंधों में तकरार होने की संभावना है। बुद्धि, विवेक से इस माह आप धन अर्जित करेंगे। विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभाषक के लिए माह शुभ है। वाहनादि का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। आपका शुभ रंग: गुलाबी।

वृष: आपकी राशि के हाईरोफैंट कार्ड के अनुसार इस महीने आपके पराक्रम से अधिकारी प्रसन्न होंगे। नई जिम्मेदारी एवं उच्च पद की प्राप्ति होगी। बंधु-बांधवों का साथ मन को प्रसन्नता दिलाएगा। आय सामान्य होगी। आपका शुभ रंग: सफेद।

मिथुन: मेजर अरकाना का छठा कार्ड बताता है कि इस महीने आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। इस महीने में आपको अचानक धन प्राप्ति का योग भी बन सकता है। सभी कार्य समय पर पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माह के अंत में पेट में तकलीफ हो सकती है। आपका शुभ रंग: हरा।

कर्क: टैरो में कर्क राशि को मेजर अरकाना का सातवाँ कार्ड दर्शाता है। इसके अनुसार वात, गैस, पेट की तकलीफ की समस्या होगी। आय में वृद्धि से उत्साह बना रहेगा। संतान की चिंता होगी। नौकरी में स्थानांतरण का योग है। आपका शुभ रंग: चमकीला, सफेद।

सिंह: आपकी राशि के स्ट्रैंथ कार्ड के अनुसार इस महीने में आपका स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। धार्मिक कार्यों में खर्च होने की संभावना है। शत्रुओं से परेशान हो सकते हैं। व्यापार मेें जोखिम भरे निर्णय न लें। आपका शुभ रंग: लाल।

कन्या: टैरों में मेजर अरकाना के अंतर्गत नौवें नंबर का कार्ड कन्या राशि को दर्शाता है। इसके अनुसार आपका अपने जीवन साथी के साथ मन-मुटाव हो सकता है। नए व्यापारिक अवसर प्राप्त होंगे। मन प्रसन्न होगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। प्रमोशन होने का योग है। आपका शुभ रंग: हरा।

तुला: आपकी राशि का जस्टिस कार्ड बताता है कि वाहनादि का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। निर्माण कार्यों में व्यय का योग है। विवाह प्रस्ताव मिलेंगे। विद्यार्थी वर्ग को सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना होगा।

आपका शुभ रंग: सफेद।

वृश्चिक: टैरो कार्ड के अन्तर्गत आपकी राशि को मून से जाना जाता है। इस कार्ड के अनुसार इस महीने में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। धार्मिक यात्रा का योग है। नई संपत्ति खरीदने का योग है। पराक्रम में वृद्धि होगी। आपका शुभ रंग: लाल।

धनु: टैरो में धनु राशि के लिए टैम्पेरेंस कार्ड होता है इस कार्ड के अनुसार पिता से आपकी अनबन होने की संभावना है। माता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्य स्थल पर विरोध होने की संभावना है। आय सामान्य रहेगी। आपका शुभ रंग: पीला।

मकर: मकर राशि के जातकों को मेजर अरकाना के चौदहवें कार्ड से दर्शाया गया है। इस कार्ड के  अनुसार आय में अप्रत्याशित वृद्धि से आपका मन प्रसन्न रहेगा। न्यायालीन विवादों में सफलता मिलेगी। मकान, भूमि से लाभ होगा। संतान पक्ष से सुख समाचार प्राप्त होगा। आपका शुभ रंग: आसमानी।

कुंभ: टैरो में कुम्भ राशि वालों के लिए स्टार कार्ड होता है। व्यय में वृद्धि होगी।  आलस्य बना रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढेगी। धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। इस माह आप स्वास्थ्य में कमजोरी महसूस करेंगे। आपका शुभ रंग: भूरा।

मीन: टैरो में मीन राशि के लिए माइनर अरकाना के पेज ऑफ कप नाम के  कार्ड का उपयोग होता है। इसके अनुसार इस महीने आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट होंगे। आपको सहयोग मिलेगा। जीवन साथी से तनाव हो सकता है। नई जिम्मेदारी मिलने का योग बन रहा है। इस महीने आपका शुभ रंग: नीला।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email :sun_astro37@yahoo.com