Saturday, April 30, 2011

जानिए, पितृदोष से क्या होता है? यह कैसे दूर होगा?



ज्योतिष के अनुसार कुंडली में कई प्रकार दोष बताए गए हैं, जैसे कालसर्प योग, मंगल, पितृ दोष आदि। इनमें से पितृदोष का हमारे सभी कार्यों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अधिक मेहनत के बाद भी सफलता प्राप्ति में कई अड़चनें आती हैं। परिवार में कई प्रकार की समस्याएं चलती रहती हैं।

वास्तव में पितृदोष का अर्थ यही होता है यदि हमारे पितृ यानि पितर देवता संतुष्ट नहीं हैं तो इस तरह की परेशानियां जीवन में आती हैं। इन्हें तृप्त करने के लिए कई प्रकार के विधि-विधान बताए गए हैं लेकिन सबसे सरल और कारगर उपाय है गरीब बच्चों को मिठाई खिलाना।

छोटे गरीब बच्चों को मिठाई खिलाना, उन्हें खिलौने देकर खुश करने से हमारा पुण्य तो बढ़ता है साथ ही पितृदोष का प्रभाव भी कम होता है। गरीब बच्चों की दुआं के प्रभाव से हमारे सभी दुख, दर्द और क्लेश दूर होते हैं। पितृदोष दूर करने का यह सबसे अच्छा उपाय बताया गया है।

एक ओर इस पुण्य कर्म से गरीब बच्चों को खाना मिलता है, खुशी मिलती है वहीं दूसरी ओर हमारे कई बिगड़े कार्य स्वत: ही पूर्ण हो जाते हैं, घर-परिवार के सदस्यों को सफलता मिलती हैं, प्रसन्नता का वातावरण बनता है। इसी वजह से ज्योतिष के अनुसार पितृदोष दूर करने के लिए गरीब बच्चों को मिठाई खिलाने और उन्हें खिलौने देने का उपाय बताया गया है।

Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email :sun_astro37@yahoo.com

इस उपाय से टेंशन को कहें अलविदा



वर्तमान समय में हर कोई चिंताग्रस्त नजर आता है। किसी को नौकरी की चिंता है तो किसी को परिवार की। किसी को पैसे की चिंता है तो किसी को बेटे की। यानि हर व्यक्ति को किसी न किसी बात की चिंता अवश्य है। यंत्र विज्ञान के अंतर्गत एक ऐसे यंत्र के बारे में बताया गया है जिसका प्रतिदिन पूजन करने से हर प्रकार की चिंता दूर हो जाती है। इस यंत्र को चिंतामणी यंत्र कहते हैं। इसे प्रतिष्ठित कर पूजा भी का जा सकती है साथ ही इसे धारण भी किया जा सकता है।

इस यंत्र को बनाने व धारण करने की विधि इस प्रकार है:- किसी भी शुभ मुहूर्त में दिए यंत्र को भोजपत्र पर अनार की कलम का उपयोग करते हुए अष्टगंध से बनाएं। अब इस यंत्र को ताबीज में डालकर गले में धारण कर लें। इससे कुछ ही समय में आपकी सभी चिंताएं एवं परेशानियों का नाश हो जाएगा।




Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email :sun_astro37@yahoo.com

राहु का बुरा प्रभाव दूर करने के उपाय




जन्म कुंडली राहु-केतु को छाया ग्रह माना जाता है परंतु फिर भी यह दोनों ग्रह व्यक्ति की जीवन दिशा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। राहु की महादशा में गरीब भी किसी राजा के समान सुख प्राप्त करने लगता है और राहु विपरित होने पर रातोरात एक राजा भी रोड पर आ जाता है।

यदि आपकी कुंडली में राहु अशुभ है और इसकी वजह से आपके सारे काम बिगड़ जाते हैं तो यह उपाय करें:

- प्रति सोमवार भगवान शिव का जलाभिषेक या रुद्राभिषेक अवश्य करें।

- लोहे के बर्तन में खाना खाएं।

- गरीबों को कंबल, खाना, अनाज आदि उनके जरूरत की वस्तुएं दान करें।

- राहु से संबंधी वस्तुएं दान में स्वीकार ना करें।

- सोमवार या शनिवार का उपवास रखें।

- शिवलिंग की नित्य नियम से पूजा करें, बिल्व पत्र, धतुरा आदि शिव को प्रिय वस्तुएं अर्पित करें।

- राहु को काला रंग अतिप्रिय है, काले रंग से वह और अधिक सक्रीय हो जाता है। अत: अपने आसपास से काले रंग को पूर्णतया दूर कर दें।

- मछलियों को आटे की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर खिलाएं।

- अपने विश्वासपात्र ज्योतिषी से परामर्श लें।


Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email :sun_astro37@yahoo.com

अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम करता है यह रत्न



ज्योतिष के अनुसार, सौर मण्डल के क्रूर व अनिष्टकारी ग्रह अपनी गति बदलते रहते हैं। इनके अशुभ प्रभाव से मनुष्य के स्वास्थ्य, बुद्धि और जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इंसान के जीवन में शुभ-लाभ मुनाफा या हानि सब इन्हीं ग्रहों के प्रभाव के कारण होता है। ऐसी स्थिति कब आएगी जब हम पर ग्रह प्रभाव डालेगा यह हम हर वक्त नहीं जान सकते हैं, इसी परेशानी से बचने के लिए नवरत्न धारण किये जाते है।

नवरत्न ग्रहों के अशुभ प्रभाव को दूर करता है। कभी-कभी किसी कुडंली में ग्रहों की दशा ऐसी बन जाती है कि निर्णय लेना कठिन हो जाता है कि कौन सा रत्न पहनना शुभकारी है। ऐसी स्थिति में नवरत्न को कोई भी धारण कर सकता है, यह हर राशि वाले को सामान लाभदायक होता है। हर हाल में यह रत्न धारक को फायदा पहुंचाते हैं, कभी भी नुकसान नहीं देते हैं।

नवरत्न सोने में या चांदी में धारण करना चाहिए। नवरत्न धारण करने से सुख-सम्पदा, मान-प्रतिष्ठा, यश, धन, संतान, सौभाग्य व परिवारिक, मानसिक सुख सब कुछ भरपूर मात्रा में प्राप्त होता है। इसे धारण करने से समस्त प्रकार के अनिष्ट दूर होते है। रोगों में लाभ मिलता है।





Varinder Kumar
ASTROLOGER
Shop No 74 Ghumar Mandi
Ludhiana Punjab India
01614656864
09915081311
email :sun_astro37@yahoo.com